यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Driving License News: परिवहन विभाग का एक्शन! 13 हजार से ज्यादा ड्राइविंग लाइसेंस किये रद
झारखंड में बीती जनवरी से लेकर जून 2024 तक सड़क दुर्घटना के आंकड़ो के मुताबिक 2142 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। वहीं 1777 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- रांची में सबसे अधिक 2308 व दुमका में हुए सबसे कम मात्र 2 लाइसेंस रद
- जनवरीं से जून माह तक 2729 सड़क हादसों में गयी 2142 लोगों की जान
जागरण संवाददाता, चाईबासा। सड़क सुरक्षा को लेकर सभी को जागरुक होने की सख्त जरुरत है। जागरुकता के बिना हम सड़कों को लाल व अपने को खोने से नहीं बचा सकते हैं।
पूरे झारखंड में जनवरी से जून 2024 तक 2729 सड़क दुर्घटना में 2142 लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जबकि 1777 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं।
नियमों के नजरअंदाज करने सड़क दुर्घटना के बताए कारण
यह सड़क दुर्घटना सड़कों पर चलने के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को नजर अंदाज करने के कारण अधिक हुई हैं। इसको लेकर सभी जिलों में अभियान चला कर वाहन चालकों को जागरुक करने के साथ ही लाइसेंस भी बड़ी संख्या में रद किया गया है।
पूरे झारखंड में जनवरी से जून 2024 तक 13 हजार 415 लाइसेंस को परिवहन विभाग ने रद किए हैं। वहीं, लोगों को जागरुक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से लगातार वाहन जांच, हेलमेट जांच आदि चलाया जाता है।
इसके बावजूद चालकों के द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जाता है, जिससे अपने जीवन के साथ ही दूसरे के जिंदगी को भी खो देते हैं।
किस कारण कितने लाइसेंस हुए रद
पूरे राज्य में तय मानक गति से तेज वाहन चलाने के कारण 219, खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाने के कारण 788, नशापान के कारण 121, ओवर स्पीड के कारण 19, कंडम वाहनों को चलाने के कारण 759, ओवरलोड मालवाहक के कारण 2034, बिना हेलमेट के कारण 9478 व आपातकालीन वाहनों को मार्ग नहीं देने के कारण 9 वाहन चालकों का लाइसेंस रद कर दिया गया है। यह झारखंड में जनवरी से जून 2024 तक जिलावार ड्राइविंग लाइसेंस रद करने का आंकड़ा है।
किस जिले में कितने ड्राइविंग लाइसेंस हुए रद
रांची- 2308
हजारीबाग- 317
पलामू- 924
दुमका- 02
जमशेदपुर- 1299
चाईबासा- 136
गुमला- 288
लोहरदगा- 157
बोकारो- 185
धनबाद- 370
गिरिडीह- 174
कोडरमा- 592
चतरा- 404
गढ़वा- 350
देवघर- 1704
पाकुड़- 559
गोड्डा- 195
साहेबगंज- 229
लातेहार- 1444
सिमडेगा- 07
जामताड़ा- 146
सरायकेला- 1321
खुंटी- 222
रामगढ़- 82
ये भी पढे़ं-