विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से पहले राहुल गांधी को झटका, 6 साल पुराने मामले में अब लगाने होंगे कोर्ट के चक्‍कर

Published: Mon, 18 Mar 2024 09:38 AM (IST)

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की मुश्‍किलें खत्‍म नहीं हो रही हैं। झारखंड के चाईबासा में एमपी-एमएलए की ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो।
कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, चाईबासा। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान होने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी को एक और झटका लगा है। झारखंड में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने राहुल गांधी को 27 मार्च, 2024 को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया है। न्यायाधीश ऋषि कुमार की अदालत ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश जारी किया है। 

साल 2018 का है मामला

मामला साल 2018 का है। उस दौरान नई दिल्‍ली में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल ने कहा था कि भाजपा में कोई भी हत्‍यारा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बन सकता है। उस वक्‍त भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के पद पर वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह थे। राहुल की इस बयानबाजी के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष प्रताप कटियार ने चाईबासा के सीजीएम कोर्ट में केस दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें: BPSC TRE 3 Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा: पुलिस के पहुंचते ही होटल में चल रहा था यह काम, बाथरूम के फ्लश...

यह भी पढ़ें: ED की छापामारी में अब आया गैंगस्‍टर प्रिंस खान का नाम... भाजपा नेता के एक दावे से मची सनसनी, कहा- गोविंदपुर सीओ...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।