Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पश्चिमी सिंहभूम में एक्सयूवी कार ने सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत; 3 की हालत गंभीर

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 08:05 AM (IST)

    West Singhbhum Car Accident झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक एक्सयूवी कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को रौंद दिया। इस हादस में जहां एक महिला की मौक ...और पढ़ें

    पश्चिमी सिंहभूम में कार ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत। (सांकेतिक फोटो)
    पश्चिमी सिंहभूम में कार ने 4 लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. सड़क किनारे खड़े चार लोगों को महिन्द्रा एक्सयूवी ने कुचला, महिला की मौत
    2. तीन घायलों का चाईबासा के सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

    संवाद सूत्र, तांतनगर (पश्चिमी सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के टोन्टो गांव में सड़क किनारे झोपड़ी में बैठकर ससुराल जाने के लिए वाहन का इंतजार करती महिला सहित तीन अन्य को अनियंत्रित महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन ने कुचल दिया।

    इस हादसे में एक महिला कि घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझारी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को चाईबासा के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहां तीनों का चिकित्सक की देखरेख में उपचार चल रहा है।

    हादसे के बाद वाहन चालक फरार

    घटना के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पकड़ लिया, मगर चालक भागने में सफल रहा। वाहन को मंझारी थाना को सौंप दिया गया है। मृत महिला की पहचान दयामनी कुई के रूप में की गयी है।

    ऐसे हुआ हादसा

    मिली जानकारी के मुताबिक, पुटुसिया निवासी सेलाय बारी की पत्नी दयामनी कुई कुछ दिन पहले अपने मायका टोन्टो आई थी। वापस जाने के लिए गुरुवार को वो सड़क किनारे झोपड़ी में बैठकर यात्री वाहन का इंतजार कर रही थी। वहीं पर टोन्टो निवासी मुरलीधर बिरुवा, महेंद्र चंद्र बिरुवा एवं शिवशंकर बिरुवा भी बैठे थे।

    खबरें और भी

    इसी दौरान एक महिन्द्रा एक्सयूवी वाहन तेज गति से आते हुए अनियंत्रित हो गयी और चारों को अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को नटवर बिरुवा एवं नंदलाल बिरुवा अपने वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

    जांच में जुटी पुलिस

    मंझारी थाना प्रभारी मनदीप उरांव ने कहा कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को ग्रामीणों ने थाने के सुपुर्द कर दिया है। वाहन मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly Election: अलग होकर फैसला लेना लालू यादव के लिए होगा घातक, कांग्रेस के हाथ में कमान

    झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP को आदिवासी मतों का भरोसा, अमित शाह और जेपी नड्डा का प्लान तैयार!