Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ के भुरकुंडा में पानी के लिए मचा हाहाकार, 10 दिनों से पानी ठप; आक्रोशित लोगों ने CCL को दिया अल्टीमेटम

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:28 PM (IST)

    भुरकुंडा की रिवर साइड और सौंदा कॉलोनी में पिछले 10 दिनों से जलापूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भुरकुंडा (रामगढ़)। भुरकुंडा कोलियरी के रिवर साइड और सौंदा कॉलोनी में पिछले 10 दिनों जलापूर्ति ठप रहने से पानी के लिए हाहाकार मचा है। जलापूर्ति ठप रहने से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश है।

    इस समस्या से जूझ रहे कॉलोनीवासियों की बैठक गुरुवार को रिवर साइड गांधी पार्क में हुई। इस दौरान लोगों ने सीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पानी के लिए रिवर साइड में हाहाकार मचा हुआ है।

    बार बार शिकायत करने पर भी प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जो आमलोगों की समस्या के प्रति प्रबंधन के नकारात्मक रवैया को दर्शाता है।

    लोगों ने 20 मई तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय से नियमित जलापूर्ति नहीं हुई तो भुरकुंडा में विरोध प्रदर्शन करते हुए ट्रांसपोर्टिंग का काम ठप कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी।

    इधर सीसीएल बरका-सयाल जीएम को पानी की समस्या को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। इसके माध्यम से लोगों ने जलापूर्ति ठप रहने से हो रही परेशानियों से जीएम को अवगत कराते हुए सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है।

    मौके पर नरेंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार रवि, पवन झा, जगरनाथ पासवान, प्रशांत कुमार, प्रदीप भगत, कुलदीप मेहता, सुरेश मेहता, दिलीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार बशिष्ठ, रविंद्र सिंह, राकेश रंजन, रामचरण यादव, सुदर्शन गुहा, राकेश कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार चंद्रवंशी, मनोज पांडे, दीपक नारायण बोस, आनंद शर्मा, निवेदन त्रिवेदी, बबन कुमार, चयन कुमार, रुस्तम राम, पंकज कुमार, रमेश लाल केवट, मनीष कुमार बक्शी, बसंत कुमार, सूरज कुमार पासवान, श्याम बाबू, अशोक राम, गौरी शंकर महतो, देवेंद्र कुमार, दिलीप आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- रांची में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए उपायुक्त का सख्त निर्देश, 1933 पर दें जानकारी