विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफसर हो तो ऐसा! इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहे हैं CCL अधिकारी गौरव तिवारी के गाने; मिल रहे लाखों व्यूज़

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:02 PM (IST)

सीसीएल के स्टाफ ऑफिसर गौरव तिवारी के तीन गाने 'खामखा', 'ओ जमाना' और 'है कहां तू' इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज ...और पढ़ें

CCL  ऑफिसर गौरव तिवारी की फाइल फोटो। जागरण

CCL ऑफिसर गौरव तिवारी की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. सीसीएल अधिकारी गौरव तिवारी के तीन गानों को इंस्टाग्राम पर लाखों व्यूज मिले।

  2. ‘खामखा’ को 16 लाख, ‘ओ जमाना’ को 11 लाख व्यूज मिले।

  3. ‘है कहां तू’ गाने को भी अब तक 14 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

मनोज तिवारी, गिद्दी (रामगढ़)। नौकरी की जिम्मेदारियों के बीच अपने शौक और जुनून के लिए वक्त निकालना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ लोग अपने जुनून को ही अपनी पहचान बना लेते हैं।

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने वाले गौरव तिवारी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दिनभर कामकाज में व्यस्त रहने के बावजूद संगीत के प्रति उनका लगाव उन्हें एक अलग राह पर ले जा रहा है। उनकी इस रचनात्मक यात्रा को अब सोशल मीडिया पर भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

सीसीएल में नौकरी के साथ रचनात्मक प्रतिभा को पहचान दे रहे स्टाफ ऑफिसर सिविल गौरव तिवारी के तीन गाने इस्टाग्राम पर चर्चा में हैं। उनके लिखे, गाए और खुद पर फिल्माए गए इन गानों को लाखों व्यूज़ मिले हैं।

गौरव के इंस्टाग्राम अकाउंट ‘गौरव ओरिजनल’ पर 27 अगस्त को अपलोड हुए ‘खामखा’ को 16 लाख व्यूज़ मिले। 18 सितंबर को अपलोड ‘ओ जमाना’ को 11 लाख और अक्टूबर में जारी ‘है कहां तू’ को 14 लाख व्यूज़ मिले हैं। इस प्रतिसाद से उत्साहित गौरव अब तीन नए गानों की तैयारी कर रहे हैं।

गौरव फिलहाल सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में स्टाफ ऑफिसर सिविल हैं। इससे पहले वह अरगडा क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से स्क्रिप्ट लिखने का शौक रहा है। इसी रुचि के चलते वह 2014 से 2022 तक फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के सदस्य रहे। 2017 में उनकी एक स्क्रिप्ट पर फिल्म बनने की संभावना बनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से फिल्म नहीं बन सकी। इसके बाद भी उन्होंने लेखन जारी रखा।

संगीत के क्षेत्र में काम करने की इच्छा के बावजूद उन्हें लंबे समय तक उपयुक्त बैंड और टीम नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद जुलाई 2026 में उन्हें पसंद की टीम मिली। रांची में उनकी स्क्रिप्ट पर ‘खामखा’ की शूटिंग हुई। इसमें उन्होंने गाने के साथ अभिनय भी किया। गानों की वीडियो शूटिंग रांची में द इंपायर प्रोडक्शन की टीम कर रही है।

गौरव स्क्रिप्ट और संगीत तैयार करने के साथ खुद गाते और वीडियो में अभिनय भी करते हैं। गौरव ने एमटी सिविल के रूप में अरगडा प्रक्षेत्र की गिद्दी परियोजना में योगदान दिया था। जून 2022 से 2025 तक उन्होंने अरगडा एरिया में स्टाफ आफिसर सिविल के पद पर काम किया।

इसके बाद उनका स्थानांतरण कुजू एरिया हुआ और फिलहाल वह मगध-संघमित्रा में कार्यरत हैं। गौरव का कहना है कि दर्शकों का प्यार उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। नौकरी के साथ संगीत के जुनून को आगे बढ़ाते हुए वह तीन और गानों पर काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- मिलियन का M, बिलियन का B... फिर Thousand के लिए 'T' की जगह 'K' क्यों करते हैं यूज? जानिए इसका लॉजिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।