विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ में सीसीएल कर्मी के क्वार्टर में लगी आग, लाखों का नुकसान; दमकल की लापरवाही आई सामने

Published: Wed, 12 Aug 2026 11:10 AM (IST)

रामगढ़ के भुरकुंडा में सीसीएल कर्मी राजकुमार प्रसाद के क्वार्टर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीसीएल कर्मी के क्वार्टर में आग, लाखों का नुकसान।

  2. परिवार सुरक्षित बचा, लेकिन कीमती सामान जलकर खाक।

  3. सीसीएल दमकल की लापरवाही, तेल न होने से नहीं पहुंची।

संवाद सूत्र, भुरकुंडा(रामगढ़)। सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सयाल वन बी टाइप के एक क्वार्टर में बुधवार की अहले भोर अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये के समान जलकर राख हो गया। इस घटना में बच सीसीएलकर्मी के स्वजन बाल-बाल बच गए। 

सबसे बड़ी बात घटना में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। अगर समय रहते क्वार्टर (घर) से बाहर सभी हुपो निकल पाते तो जान का भी नुकसान हो सकता था। 

जानकारी के अनुसार सीसीएल सयाल परियोजना के सिविल विभाग में कार्यरत राजकुमार प्रसाद अपने आवास में पूरे परिवार के साथ सो रहे थे। इसी बीच मंगलवार की भोर करीब तीन बले में दूसरे कमरे में सोए स्वजनों ने उन्हें उठाकर जगाया और कमरे में आग लगने के बाबत जानकारी दी। इसके बाद पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। 

शोरगुल सुनकर आस-पास के पड़ोसी पहुंचे लेकिन तबतक आग भीषण रूप ले चुका था। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। रामगढ़ से दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों के समान जलकर स्वाहा हो चुका था।

30 किलोमीटर दूर से पहुंच गई दमकल, सीसीएल की दमकल दिखी असहाय  

जानकारी के अनुसार घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर सीसीएल का दमकल था। लेकिन उसमें तेल नही रहने के कारण गाड़ी नहीं आ सकी। हालांकि तबतक घटनास्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर रामगढ़ से दमकल पहुंची।

WhatsApp Image 2026-08-12 at 10.46.30 AM

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के क्षेत्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने घटना के बाद दमकल उपलब्ध नही होने पर सीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही बताई है।  

लाखों के जेवर सहित कई समान हुए पूरी तरह से नष्ट  

घटना में लाखों रुपये के जेवर सहित कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया है। बताया जाता है कि राजकुमार प्रसाद अपनी पुत्री की शादी को ले कई समानों की खरीदारी कर चुके थे। 

घटना में घर के सभी सदस्यों के शैक्षणिक व बचत खाते के कागजात, लाखों के जेवर, एसी, पलंग, फ्रिज, अलमीरा, नगद 50 हज़ार रुपये सहित लगभग हर के सभी समान जलकर खाक हो गए है। इसके अलावे पड़ोसी के घर की दीवाल भी क्रेक कर गया है।