विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंद पैसों के लिए अंधा हुआ स्कूल! दो छात्रों को बुरी तरह पीटा फिर 3 घंटे तक दी ये सजा, बेबस पिता से भी की गाली-गलौज

By Dileep SinghEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 06 Dec 2023 08:35 PM (GMT+05:30)

रामगढ़ के एक निजी स्कूल में फीस नहीं जमा करने पर बच्चों को पिटा गया। इसके बाद उसे तीन घंटे ...और पढ़ें

चंद पैसों के लिए अंधा हुआ स्कूल! दो छात्रों को बुरी तरह पीटा फिर 3 घंटे तक दी ये सजा
चंद पैसों के लिए अंधा हुआ स्कूल! दो छात्रों को बुरी तरह पीटा फिर 3 घंटे तक दी ये सजा

HighLights

  1. शिकायत पर उपायुक्त ने संज्ञान ले जिला शिक्षा पदाधिकारी को बताया
  2. बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संवाद सहयोगी, रामगढ़। बच्चों को स्कूल में पिटाई करने और तीन घंटे तक क्लास से बाहर रखने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर विजय कुमार ठाकुर ने अपने दो बच्चों को स्कूल की ओर से प्रताड़ित किए जाने के मामले को लेकर उपायुक्त से शिकायत की है।

शिकायत पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी के संज्ञान में दिया है। साथ ही उचित कार्रवाई करने की बात भी कही है।

DEO ने क्या कहा

मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल की प्राचार्या को बुधवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि आठ दिसंबर से परीक्षा हो रही है। उसमें बच्चों को शामिल होने दिया जाए अन्यथा इस स्थिति में पूरे कृत को क्यों ना आयोग को जानकारी दे दी जाए कि एनएचआरसी एवं आरटीई 2009 के अधिनियम के प्रतिकूल है। साथ ही प्रखंड शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी रामगढ़ टू को आदेश दिया है कि पूरे मामले पर कार्रवाई करते हुए अद्योहस्ताक्षरी को अवगत कराएं।

क्या है पूरा मामला

इधर, छात्र के पिता ने शिकायत में कहाकि रामगढ़ ब्लॉक के पास सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में उनके दो बच्चे कक्षा नर्सरी से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उसमें कक्षा छह के यशराज व प्रज्ञा कुमारी कक्षा सात की छात्रा है। इन दोनों बच्चों का फीस नर्सरी से कक्षा सात तक का नवंबर तक जमा है।

पिछला कोई भी बकाया भी नहीं है, लेकिन बीते चार दिसंबर को फीस की वजह से बच्चों को बेवजह स्केल से मारा गया और तीन घंटे तक दोनों बच्चों को बाहर खड़ा किया गया, जिसमें स्कूल के और भी बच्चे थे। जिनका फीस दिसंबर तक जमा नहीं था।

चार दिसंबर को स्कूल के शिक्षक रंजन सर से पूछा कि हमारे बच्चों का कोई बकाया राशि है तो बताएं तब उन्होंने बताया कि आपके बच्चों का कोई भी बकाया राशि नहीं है। आप प्रिंसिपल मैडम से बात कर लें। इसके बाद करीब 20 बार प्रिंसिपल को फोन किया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: PG स्टूडेंट्स को लेकर बड़ा अपडेट, एडमिशन की तारीख का एलान; इस दिन से शुरू होगी क्लास

बाद में बीते पांच दिसंबर को हम और हमारे साथी अमर कुमार कुशवाहा प्रिंसिपल आफिस पहुंचे तो प्रिंसिपल मैडम हमें टारगेट करते हुए बोली हम तुमको देख लेंगे और अंग्रेजी में गलत-गलत शब्दों का प्रयोग करने लगी। हमें गार्ड के द्वारा बाहर किया गया और हमारे बच्चों को भी बारह बजे बाहर कर दिया गया।

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

स्टूडेंट्स के पिता ने उपायुक्त से मामले की जांच कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा है कि अन्य अभिभावकों को भी इसी तरह परेशान किया जाता है।

शिकायत के आलोक में उपयुक्त में जिला शिक्षा पदाधिकारी को मामले की जांच करने की बात कही है। इधर, स्कूल की प्राचार्या से फोन कर मामले को लेकर पूछे जाने पर बात करने से इन्कार करते हुए स्कूल के समय में आने की बात कही है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: पहले सुखाड़ फिर बारिश की मार, सब्जी और धान की फसल खराब; किसानों की बढ़ी मुश्किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।