Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची-सासाराम एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनें रद, कई गाड़ियों का बदला रूट; यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 03:14 AM (GMT+05:30)

    धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 जून से ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किए गए हैं। इस दौरान 14 ट्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. धनबाद मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बदलाव।

    2. 14 ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले।

    3. बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित।

    संवाद सूत्र, बरकाकाना (रामगढ़)। धनबाद मंडल के छीपादोहर–बरवाडीह–मंगरा रेलखंड में नान-इंटरलाकिंग कार्य के कारण 22 जून से विभिन्न तिथियों तक ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है।

    इस दौरान 14 ट्रेनों को रद किया गया है, कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। वहीं बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।

    रद की गई गाड़ियों की सूची

    • 53357 बरकाकाना–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर
    • 53611 बरवाडीह–डेहरी आन सोन पैसेंजर
    • 53351 बरवाडीह–चुनार पैसेंजर
    • 53347 गोमो–बरवाडीह पैसेंजर
    • 53349 बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर
    • 63557 बरकाकाना–वाराणसी मेमू पैसेंजर
    • 53358 डेहरी आन सोन–बरकाकाना पैसेंजर
    • 53352 चुनार–बरवाडीह पैसेंजर
    • 53348 बरवाडीह–गोमो पैसेंजर
    • 53350 डेहरी ऑन सोन–बरवाडीह पैसेंजर
    • 63358 वाराणसी–बरकाकाना मेमू पैसेंजर
    • 53612 डेहरी ऑन सोन–बरवाडीह पैसेंजर
    • 18635 रांची–सासाराम एक्सप्रेस
    • 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस

    परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली गाड़ियों की सूची

    • 18523 विशाखापत्तनम–बनारस एक्सप्रेस
    • 11632 धनबाद–भोपाल एक्सप्रेस
    • 12873 हटिया–आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस
    • 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
    • 18101 टाटानगर–जम्मू तवी एक्सप्रेस
    • 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस
    • 11448 हावड़ा–जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस
    • 18611 रांची–बनारस एक्सप्रेस
    • 18102 जम्मू तवी–टाटानगर एक्सप्रेस
    • 18310 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस
    • 12878 नई दिल्ली–रांची गरीब रथ एक्सप्रेस
    • 12874 आनंद विहार–हटिया झारखंड एक्सप्रेस
    • 18524 बनारस–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
    • 11631 भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस
    • 11447 जबलपुर–हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस
    • 18612 बनारस–रांची एक्सप्रेस

    इसके अलावा 23 जून से 27 जून 2026 तक बरवाडीह स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। इनमें 08611 संतरागाछी–अजमेर स्पेशल, 18613 रांची–चोपन एक्सप्रेस, 18631 रांची–चोपन एक्सप्रेस, 13347 बरकाकाना–पटना पलामू एक्सप्रेस, 18009 संतरागाछी–अजमेर एक्सप्रेस तथा 14021 पुरुलिया–आनंद विहार एक्सप्रेस शामिल हैं।

    रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा के लिए बरवाडीह के बजाय निकटवर्ती डाल्टनगंज अथवा मंगरा स्टेशन का उपयोग करें तथा यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

    वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी धनबाद मनीष सौरभ ने कहा कि नान-इंटरलॉकिंग कार्य यात्री सुरक्षा और बेहतर रेल परिचालन के लिए आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें- 'सरकार की वजह से नहीं हो पाया बालू खनन, कंपनी को ब्याज सहित वापस की जाए राशि'; झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 

    यह भी पढ़ें- झारखंड में संविदा कर्मियों को नियमित होने के लिए देनी होगी परीक्षा, अनुभव के आधार पर मिलेगा 15% तक वेटेज