Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    15 जुलाई से रामगढ़ के इन इलाकों में पांच घंटे बिजली रहेगी गुल, डीवीसी ने जारी किया पूरा शेड्यूल

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    डीवीसी नईसराय 15 से 25 जुलाई तक गिद्दी फीडर में रखरखाव कार्य के लिए छह दिन शटडाउन लेगा। इससे गिद्दी, सिरका सहित कई औद्योगिक इकाइयों में प्रतिदिन सुबह ...और पढ़ें

    रामगढ़ के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित।

    रामगढ़ के कई इलाकों में बिजली रहेगी बाधित।

    HighLights

    1. डीवीसी गिद्दी फीडर में 15 से 25 जुलाई तक शटडाउन।

    2. छह दिन सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बाधित।

    संवाद सूत्र, गिद्दी (रामगढ़)। डीवीसी नईसराय की ओर से 33 केवी गिद्दी फीडर संख्या 1 एवं 2 में रिवाइंडिंग पिन इंसुलेटर बदलने और अन्य आवश्यक तकनीकी रखरखाव कार्य किए जाएंगे।

    इस कार्य के लिए 15 से 25 जुलाई के बीच चरणबद्ध तरीके से शटडाउन लिया जाएगा। इसके कारण छह दिनों तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    डीवीसी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, शटडाउन 15, 17, 19, 21, 23 और 25 जुलाई को निर्धारित किया गया है। इन दिनों पांच घंटे तक संबंधित फीडरों से जुड़े औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस कारण कई औद्योगिक इकाइयों और परियोजनाओं के कार्य प्रभावित होने की संभावना है।

    शटडाउन के दौरान सीसीएल गिद्दी परियोजना, सीसीएल सिरका परियोजना, बरकासयाल क्षेत्र, झारखंड इस्पात, मधुरा इंगोट सहित अन्य औद्योगिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

    गिद्दी वाशरी सबस्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, डीवीसी द्वारा विद्युत प्रणाली की सुरक्षा, विश्वसनीयता और निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तकनीकी कार्य कराया जा रहा है। शटडाउन के दौरान संबंधित औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन और अन्य कार्य भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं।

    डीवीसी ने सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं एवं संबंधित संस्थानों से सहयोग की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यदि शटडाउन कार्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव होता है, तो इसकी सूचना संबंधित उपभोक्ताओं को समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।