Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गोला-मुरी रोड पर हाइवा ने कार को मारी टक्कर; एक ही परिवार के 7 लोग घायल

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:19 AM (IST)

    गोला-मुरी मुख्य मार्ग पर पूरबडीह के पास हाइवा और वैगनआर कार की टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इल ...और पढ़ें

    दुर्घटनाग्रस्त वाहन। जागरण

    दुर्घटनाग्रस्त वाहन। जागरण

    HighLights

    1. गोला-मुरी मार्ग पर हाइवा-वैगनआर की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

    संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। गोला-मुरी मुख्य मार्ग पर पूरबडीह के समीप गुरुवार को हाइवा और वैगनआर कार की आमने-सामने टक्कर में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रिम्स रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।

    जानकारी के अनुसार, बिहार के रोहतास जिले के देहरी से सूरज कुमार अपने स्वजनों के साथ वैगनआर कार (बीआर 24बी 5095) से मुरी स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

    इसी दौरान पूरबडीह के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक हाइवा (बीआर 27ओ ए 7519) ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सूरज कुमार (28), गोबिंद कुमार (23), ऋतुलाल कुमार (28), अनुराग पटेल, किरण देवी (25), यश कुमार (6) और आयुष (4) घायल हो गए।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

    खबरें और भी

    घटना की सूचना मिलने पर गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।