Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! रामगढ़ में घूम रहे 44 हाथी: DFO ने कहा- सेल्फी न लें; न छेड़ें, जंगल की तरफ जाने से भी बचें

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 01:32 PM (IST)

    गोला वन क्षेत्र में 42 हाथियों का झुंड चार अलग-अलग समूहों में बंट गया है, जिससे मानव-हाथी संघर्ष की संभावना बढ़ गई है। वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर ग ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गोला वन में 42 हाथियों का झुंड चार भागों में बंटा।

    2. मानव-हाथी संघर्ष की संभावना बढ़ी, वन विभाग ने अलर्ट जारी किया।

    3. ग्रामीणों से सतर्क रहने, हाथियों को परेशान न करने की अपील।

    संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। गोला प्रखंड के विभिन्न वन क्षेत्रों में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आमजन से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग के अनुसार पहले 42 हाथियों का एक बड़ा झुंड अब तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित हो गया है। 

    इनमें हेसापोड़ा क्षेत्र में 12, चाडी क्षेत्र में 17 तथा सुतरी क्षेत्र में 13 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 

    वहीं रांची वन क्षेत्र से दो हाथियों का एक अलग समूह गोला प्रखंड के साडम क्षेत्र में पहुंच गया है। इस प्रकार वर्तमान में गोला प्रखंड में हाथियों के चार अलग-अलग समूह सक्रिय हैं।जिससे मानव–हाथी संघर्ष की संभावना बढ़ गई है। 

    प्रशासन ने की लोगों से अपील

    रामगढ़ जिला का गोला प्रखंड लंबे समय से हाथियों के पारंपरिक आवागमन वाले क्षेत्रों में शामिल रहा है। वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ)नीतीश कुमार ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं,सेल्फी या वीडियो बनाने का प्रयास न करें तथा किसी भी परिस्थिति में उन्हें छेड़ने या उनके मार्ग में बाधा उत्पन्न न करें। 

    हाथियों के विचरण की सूचना मिलने पर खेतों और जंगलो की ओर अनावश्यक आवाजाही से बचें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी गांव के आसपास हाथियों की मौजूदगी दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल वन विभाग अथवा स्थानीय प्रशासन को दें।

    खबरें और भी

    लगातार निगरानी कर रही वन विभाग

    वन विभाग ने कहा है कि हाथी संरक्षित एवं संवेदनशील वन्यजीव हैं। उनके प्राकृतिक आवागमन के दौरान धैर्य,सतर्कता और जनसहयोग ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं।और ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की गई है। 

    थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है,इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदार व्यवहार अपनाते हुए वन विभाग का सहयोग करें।वन विभाग हाथियों को जंगल की ओर प्रवेश कराने के लिए कई टीमों की तैनाती की है।