Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में चलती हाइवा का टायर फटने से लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन.. बड़ा हादसा टला

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 05:28 PM (IST)

    चलती हाइवा का टायर फटने से रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर फुलझरिया के पास भीषण आग लग गई, जिससे पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। हालांकि, चालक की सूझबूझ से वह ...और पढ़ें

    धू-धू कर जलता हाइवा।

    धू-धू कर जलता हाइवा।

    HighLights

    1. रामगढ़-बोकारो मार्ग पर हाइवा में आग लगी।

    2. चलती गाड़ी का टायर फटने से हादसा हुआ।

    संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर फुलझरिया के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से चल रही एक हाइवा का अचानक टायर फट गया, जिससे हाइवा में आग लग गई।

    देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

    घटना की सूचना तत्काल संबंधित विभाग एवं दमकल को दी गई। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि वाहन कुछ ही देर में आग की लपटों में पूरी तरह घिर गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।