Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ में कंप्यूटर लैब से बदले गए थे 70 मॉनिटर, JEE मेंस पेपर में फर्जीवाड़ा करने वाले TCS कर्मचारी ने किया सरेंडर

    Updated: Fri, 08 May 2026 01:44 PM (IST)

    जेईई मेंस परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोपी टीसीएस कर्मचारी राजेश ठाकुर और रवि शंकर ने रामगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ...और पढ़ें

    दोनों आरोपियों ने किया सरेंडर। (सोशल मीडिया)

    दोनों आरोपियों ने किया सरेंडर। (सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. जेईई मेंस फर्जीवाड़े के आरोपी राजेश ठाकुर ने किया सरेंडर।

    2. टीसीएस कर्मचारी राजेश ठाकुर 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर।

    3. राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में परीक्षा केंद्र हुआ था रद्द।

    जागरण संवाददाता, रामगढ़। राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में जेईई मेंस की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आराेपित टीसीएस कर्मचारी राजेश ठाकुर और रवि शंकर ने पुलिस की दबिश से रामगढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है।

    अब रामगढ़ पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित राजेश ठाकुर व रवि शंकर को 48 घंटे के रिमांड पर लिया है।

    कांड के अनुसंधानकर्ता प्रशिक्षु डीएसपी फौजान अहमद ने बताया कि राजेश ठाकुर और रवि शंकर दोनों रांची जिले के ओरमांझी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस की परीक्षा को कंडक्ट कराने के लिए टीसीएस (टाटा कंसलटेंसी सर्विस) को जिम्मा सौंपा था, राजेश ठाकुर उसी टीसीएस के लिए काम करता था। जब भी राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में टीसीएस द्वारा परीक्षा ली जाती थी, राजेश ठाकुर ही कंप्यूटर लैब को अपने चार्ज में रखता था।

    सेंटर कर दिया गया था रद

    वह हर उस एग्जाम में मौजूद रहता था। विदित हो कि जेईई मेंस की परीक्षा 2 अप्रैल से 10 अप्रैल के बीच होने वाली थी।

    रामगढ़ का राधा गोविंद यूनिवर्सिटी भी इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। लेकिन यहां के कंप्यूटर लैब में छेड़छाड़ होने के बाद एग्जामिनेशन सेंटर को रद कर दिया गया।

    गोरखधंधे में शामिल राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के टेक्नीशियन कोठार निवासी दिनेश महतो, ओरमांझी निवासी शाकिर अंसारी और बिहार के सारण जिला निवासी सूरज सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय पुलिस ने 70 मॉनिटर और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त किया था।

    यह भी पढ़ें- रामगढ़ के दामोदर पुल की बदलेगी तस्वीर, ₹19.44 करोड़ से होगा मरम्मत और नया निर्माण; श्रेय लेने की होड़