Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Crime: रामगढ़ में पशु व्यापारी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला, घटना के बाद इलाके में तनाव

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:00 AM (IST)

    Jharkhand Crime 30-40 की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ काफी उग्र थी। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए। वह नंगा हो गया। स्वजन ने आरोप लगाया कि शमशाद से ...और पढ़ें

    रामगढ़ में पशु व्यापारी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला (घटनास्थल से शमशाद को ले जाता पुलिसकर्मी)
    रामगढ़ में पशु व्यापारी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला (घटनास्थल से शमशाद को ले जाता पुलिसकर्मी)

    HighLights

    1. कथित ठगी के आरोप में ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से की मारपीट, अस्पताल में मौत।
    2. मृतक शमशाद अंसारी नील बेचने और बकरा-बकरी खरीदने का करता था व्यापार।

    संवाद सूत्र, दुलमी (रामगढ़): उन्मादी भीड़ ने मंगलवार को सिकनी गांव में बकरा-बकरी खरीद-बिक्री करने वाले शमशाद अंसारी (45) को ठगी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना की पुलिस पहुंची।

    पुलिस ने शमशाद को भीड़ से छुड़ाकर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव में मंगलवार की शाम जरियो गांव निवासी असरफ अंसारी का पुत्र शमशाद अंसारी पहुंचा।

    उसने खुद को मुसीबत में बताते हुए हराधन महतो से कुछ रुपये लिये। इसके बाद वह निकल गया। हराधन का पुत्र सहायक शिक्षक रामकुमार महतो पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि मुसीबत से बचाने के नाम पर शमशाद ने ठगी की है। इस पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह सिकनी-मरंगमरचा मार्ग के रेलवे पुल के समीप मिला। वह बाइक पर सवार था।

    बाइक से नीचे उतार ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। 30-40 की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ काफी उग्र थी। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए। वह नंगा हो गया। स्वजन ने आरोप लगाया कि शमशाद से लूटपाट व मारपीट की गई है।

    शमशाद नील बेचने और बकरा-बकरी खरीदने का काम करता था। हालांकि, देर रात तक मृतक के स्वजन ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिनंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मारपीट में शमशाद की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

    खबरें और भी