विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Crime: 'इस्लाम जिंदाबाद' नहीं बोलने पर छात्राओं से मारपीट, एक दर्जन से अधिक घायल

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sat, 25 Nov 2023 05:00 AM (IST)

मो. फरहान मो. रेहान मो जावेद मो दानिश मो अरशद मो जीशान मो. अबुजर तथा मो. साहिल सहित दर्जनों अज्ञात ...और पढ़ें

इस्लाम जिंदाबाद नहीं बोलने पर छात्राओं से मारपीट (प्रतीकात्मक फोटो)
इस्लाम जिंदाबाद नहीं बोलने पर छात्राओं से मारपीट (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. लाठी डंडों से हमलाकर मारपीट
  2. पुलिस कर रही जांच

जागरण संवाददाता, रजरप्पा (रामगढ़)। झारखंड के रामगढ़ में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को घेरकर समुदाय विशेष के युवकों ने इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाने के लिए दबाव डाला। जब छात्राओं ने ऐसा करने से मना कर दिया तो युवकों ने लाठी डंडों से हमलाकर उनकी साथ मारपीट किया।

कई घायल

इसमें एक दर्जन से अधिक छात्राएं घायल हुईं, इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रजप्पा थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। यह मामला आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी का है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद हम वापस घर लौट रहे थे। इस बीच समुदाय विशेष के लड़कों ने छेड़खानी की और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाने को कहने लगे।

विरोध किया तो लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। हमले में कई छात्र-छात्रा घायल हो गए। थाना में छात्र- छात्राओं ने मो. फरहान, मो. रेहान, मो जावेद, मो दानिश, मो अरशद, मो जीशान, मो. अबुजर तथा मो. साहिल सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट तथा धार्मिक नारा लगवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ेंः 'वो मुझे बदकिस्मत...' भारतीय टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद Sanju Samson की आई प्रतिक्रिया, कहा- रोहित ने किया समर्थन

पुलिस ने घायलों को इलाज को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।