Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने फिर किया पथराव, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने

    By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 04:00 AM (GMT+05:30)

    धनबाद मंडल में असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस व रेलवे की ...और पढ़ें

    वंदे भारत एक्सप्रेस में दूसरे दिन भी असामाजिक तत्वों ने किया पथराव (फाइल फोटो)
    वंदे भारत एक्सप्रेस में दूसरे दिन भी असामाजिक तत्वों ने किया पथराव (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. असामाजिक तत्वों ने किया पथराव वंदे भारत एक्सप्रेस में लगातार दूसरे दिन भी अरगडा कुजु स्टेशन में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव
    2. प्राथमिक दर्ज जांच करने की कार्रवाई की तेजफोटो 07 बंदे भारत एक्सप्रेस

    संवाद सूत्र,बरकाकाना (रामगढ)। धनबाद मंडल में असामाजिक तत्वों के लोगों द्वारा लगातार दूसरे दिन भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस व रेलवे की सुरक्षा जिन अधिकारियों की कंधे पर दी गई है। वैसे अधिकारियों की उदासीन रवैया के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार पत्थर बरसाए जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची से पटना जाने वाले डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस में मांडू स्टेशन के समक्ष असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा पत्थर चलाया गया। इसके ठीक दूसरे दिन भी बरकाकाना स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस शाम के 6.07 मिनट पर खुलने के बाद मात्र 8 मिनट के बाद 6:15 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस पर असमाजिक तत्व के लोगों द्वारा पथराव किया गया। जानकारों के अनुसार पथराव किए जाने से वंदे भारत एक्सप्रेस के शीशा टूटने की खबर है। 

    वीते दिन मांडू स्टेशन के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस पर चलाए गए पत्थर बाजी की घटना का प्राथमिक कांड संख्या 144/23 अंकित कर हजारीबाग आरपीएफ को सौंप दी गई है। वहीं शनिवार को वंदे भारत पर भी पत्थरबाजी की घटना का बरकाकाना आरपीएफ पोस्ट में कांड संख्या 618/23 अंकित कर जांच शुरू कर दी गई है।

    जानकारों का मने तो वंदे भारत एक्सप्रेस पर हो रहे पत्थरबाजी की घटना पर रोकथाम किए जाने को लेकर आरपीएफ के अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का जन जागरण अभियान चलाने की जरूरत है। ताकि असमाजिक तत्व के लोगों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके साथ ही बंदे भारत एक्सप्रेस का सुचारु व सुरक्षा पूर्वक परिचालन हो सके। 

    खबरें और भी