Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand Weather: रामगढ़ में झमझम वर्षा की संभावना, कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को दी जरूरी सलाह

    By Sanjay MandalEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 08:29 AM (IST)

    Jharkhand Weather Update झारखंड में मानसून के सक्रिय होने की वजह से जमकर बारिश हो रही है। रामगढ़ में आने वाले दिनों में मध्यम दर्जे की वर्षा होने के आ ...और पढ़ें

    Jharkhand Weather: रामगढ़ में झमझम वर्षा की संभावना
    Jharkhand Weather: रामगढ़ में झमझम वर्षा की संभावना

    HighLights

    1. आने वाले दिनों लगभग 50 मिमी वर्षापात की संभावना
    2. खेतों में खाद-दवा का छिड़काव नहीं करने की अपील

    संवाद सूत्र, मांडू (रामगढ़) : भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाने के साथ-साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा के संकेत हैं।

    हालांकि, इस बीच अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क रह सकता है। अधिकतम तापमान 27-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

    किसानों को क्या सलाह दी गई?

    जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. डी राघव ने किसानों को अपने खेतों, किचेन गार्डेन आदि में जल निकासी का प्रबंध करने और लत्तर वाली सब्जियों को मचान बनाकर मिट्टी की सतह से ऊपर रखने की सलाह दी है।

    बादलयुक्त मौसम में खाद तथा दवा का छिड़काव करने से बचने की बात कही है। डॉ. डी राघव के अनुसार, किसानों को वर्षा के पानी को जमा करने के लिए अपने खेतों के ढलान के निचले भाग में 10x10x10 आकार का गड्ढा (डोभा) बना लेना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - 'हेमंत राज में चरम पर लूट व भ्रष्टाचार...', भाजपा संकल्प रैली में सीएम सोरेन पर जमकर गरजे बाबूलाल मरांडी

    इससे इसमें संग्रहित पानी का उपयोग खरीफ फसलों में आवश्यकता अनुसार जीवन रक्षक सिंचाई या रबी फसलों को उगाने में किया जा सके।

    यह भी पढ़ें - Land Scam Case: ED के विरुद्ध हाईकोर्ट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, चौथे समन पर भी शनिवार को नहीं होंगे पेश

    एक जून से 22 सितंबर 2023 तक जिले में 644.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा से 34 प्रतिशत कम है। एक सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक जिले में 247 मिमी वर्षा हुई है। आने वाले दिनों में भी लगभग 50 मिमी वर्षा की संभावना दिख रही है।