विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ः खुद को पुलिस बताकर JLKM नेता को उठाया, काले रंग की बोलेरो से ले गए हजारीबाग; सुबह सकुशल बरामद

By Tarun BagiEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 02 Sep 2026 02:01 PM (IST)

जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का मंगलवार रात रामगढ़ के कैथा चौक से अपहरण कर लिया गया था। रामगढ़ पुलिस ने ...और पढ़ें

जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो सकुशल बरामद। जागरण

जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो सकुशल बरामद। जागरण

HighLights

  1. जेएलकेएम नेता पानेश्वर महतो का रामगढ़ से अपहरण।

  2. पुलिस ने रातभर छापामारी कर हजारीबाग से सकुशल बचाया।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। जेएलकेएम नेता व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्टी प्रत्याशी पानेश्वर महतो का मंगलवार देर रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के कैथा चौक के पास से अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस ने रातभर छापामारी की और बुधवार सुबह पानेश्वर महतो को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे कैथा-गोबरदरहा चौक के पास पानेश्वर महतो को काले रंग की बोलेरो सवार कुछ लोगों ने खुद को कुजू ओपी पुलिसकर्मी बताते हुए जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उन्हें नेशनल हाईवे के फोरलेन रास्ते से हजारीबाग की ओर ले जाया गया।

WhatsApp Image 2026-09-02 at 1.39.42 PM

पानेश्वर महतो की बरामदगी के बाद रामगढ़ पुलिस हजारीबाग सदर अस्पताल में उनका मेडिकल करा रही है। खुद को कुजू पुलिस बताकर पानेश्वर महतो का अपहरण करने वाले लोग कौन थे और इसके पीछे उनका मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मी का घर भी नहीं बचा, रामगढ़ में ताला तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

यह भी पढ़ें- एजेंसी फेल तो रामगढ़ नगर परिषद ने संभाली कमान, 32 वार्डों में अब डोर-टू-डोर खुद उठाएगी कचरा

यह भी पढ़ें- समझौते के बाद मिली जमानत, उसी दिन कर ली दूसरी शादी; रामगढ़ में महिला ने युवक पर मारपीट और धमकी का लगाया आरोप