रामगढ़ की कविता ने 8.57 मिनट में पूरी की 1600 मीटर दौड़, फिर भी हुई असफल; हाई जंप में रह गई पीछे
साड़ी में दौड़कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई रामगढ़ की कविता 1600 मीटर की दौड़ 8.57 मिनट में पूरी करने के बावजूद ऊंची कूद में असफल हो गईं।

दौड़ लगाती कविता। जागरण
HighLights
कविता ने 1600 मीटर दौड़ 8.57 मिनट में पूरी की।
ऊंची कूद स्पर्धा में असफल होने से बाहर हुईं कविता।
आर्थिक तंगी के कारण साड़ी में नंगे पांव दौड़कर हुई थीं वायरल।
संवाद सहयोगी, रामगढ़। अचानक से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई रामगढ़ जिले की दुलमी प्रखंड अंतर्गत सोसो गांव निवासी दो बच्चों की मां कविता शनिवार को निर्धारित 10 मिनट में 1600 मीटर दौड़ को 8.57 मिनट में पूरा करने के बावजूद असफल हो गई।
आज आयोजित परीक्षा के दौरान कविता का क्रम 238 था। उसने दौड़ बाधा को तो पार कर लिया लेकिन हाई जंप स्पर्धा में ही पिछड़ गई।हाई जंप में अन्य अभ्यर्थियों की तरह ही तीन मौके मिलने के बावजूद वह इससे पीछे रह गईं। इसके कारण उन्हें आगे की प्रतिस्पर्धा में शामिल होने से रोकते हुए असफल घोषित कर दिया गया।
इस परीक्षा में कुल 930 महिलाएं शामिल होने पहुंची थीं। उल्लेखनीय है कि इसी महीने सिदो-कान्हो जिला मैदान में ही अंकित रनिंग एकेडमी की ओर से आयोजित ट्रायल दौड़ के दौरान अन्य प्रतिभागियों के साथ आयोजित ट्रायल दौड़ में साड़ी में ही नंगे पांव दौड़ पड़ी थीं।
सुविधा व आर्थिक तंगी के अभाव में उसके पास न तो दौड़ने के लिए पैर में जूते थे और न ही अन्य संबंधित कपडे़। इसके कारण वह साड़ी में ही नंगे पांव दौड़ने के कारण अचानक से इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गई थी।
दो बच्चों व बूढ़े सास-ससूर की जवाबदेही संभाल रही कविता को लोगों ने अपनी ओर से सहयोग दिया। ताकि वह अपने परिवार का सहारा बन सके। उसका पति गुजरात में कार्य करता था, कुछ वर्ष पूर्व ही उसकी मौत हो गई थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।