Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सामने आई नई टेंशन, वेरिफिकेशन ना होने से बढ़ी परेशानी

    Updated: Sat, 09 May 2026 04:34 PM (IST)

    रामगढ़ के घाटो क्षेत्र की पंचायतों में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन नहीं हो रहा है, जिससे सैकड़ों लाभुक चिंतित हैं। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. रामगढ़ में मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन रुका।

    2. पंचायत सेवकों, मुखियाओं को सत्यापन की जानकारी नहीं।

    3. सैकड़ों लाभुक योजना से वंचित होने को लेकर चिंतित।

    संवाद सूत्र, घाटो (रामगढ़)। कोयलांचल सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित पंचायतों में मंईयां सम्मान योजना को लेकर भौतिक सत्यापन नहीं हो रहा है।

    वाटरअप के विभिन्न ग्रुपों में विगत एक सप्ताह से मुख्यमंत्री सम्मान योजना को लेकर जरूरी सूचनाएं घुम रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि पंचायत भवन में भौतिक सत्यापन शुरू हो गया है, जो पंचायत सहायक के माध्यम से किया जा रहा है।

    यह सत्यापन आठ मई से लेकर अंतिम तिथि 15 मई है। जबकि इसकी खबर पंचायत सेवकों को नहीं है। हालात यह है कि इचाकडीह पंचायत, सोनडीहा पंचायत, बड़गांव पंचायत, केदला मध्य पंचायत, केदला उत्तरी पंचायत, लईयो पंचायत, सारूबेड़ा पंचायत व बसंतपुर पंचायत में सैकड़ों लाभुकों के बीच चिंताएं बढ़ गई है।

    लाने होंगे ये डाक्यूमेंट

    इस संबंध में पंचायतों के मुखिया से लेकर अन्य जनप्रतिनिधियों को भी नहीं है। बताया जाता है कि इसी सत्यापन के दौरान लाभुकों को आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक व राशन कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी।

    इस संबंध में साेनडीहा के पंचायत सेवक मिथलेश कुमार महतो व पंचायत सेवक शुभम कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं दी गई है। वहीं, इचाकडीह पंचायत के मुखिया रमेश राम ने भी कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

    खबरें और भी

    वहीं, सत्यापन नहीं होने के कारण सैकड़ों लाभुकों के चेहरे पर चिंता देखी जा रही है। लाभुकों में भय सता रहा है कि अगर समय पर सत्यापन नहीं हुआ, तो शायद इस योजना के लाभ लेने से वंचित हो जाएगें।

    यह भी पढ़ें- मंईयां सम्मान योजना में नई परेशानी: 50 साल की उम्र होते ही कट जाता है नाम, नहीं जुड़ रहे नए आवेदक

    मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को भौतिक सत्यापन को लेकर मांडू प्रखंड के पंचायत सेवाकों को इसकी जानकारी दी गई है। समय रहते इस योजना के लाभुक अपना सत्यापन कराने का काम करें।

    -

    तृप्ति विजया कुजूर, सीओ, मांडू अचंल