Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पतरातू में बनेगा 133 करोड़ की लागत से बनेगा 'नेक्स्ट जनरेशन रेल  यार्ड', रैक मेंटेनेंस की क्षमता होगी दोगुनी

    Updated: Wed, 18 Feb 2026 06:00 PM (IST)

    पतरातू रेलवे में 133 करोड़ की लागत से 'नेक्स्ट जनरेशन यार्ड' बनेगा। यह आधुनिक वर्कशॉप कैरेज एंड वैगन विभाग का विस्तार करेगी, जिससे रैक रखरखाव क्षमता द ...और पढ़ें

    133 करोड़ की लागत से बनेगा नेक्स्ट जनरेशन रेल  यार्ड

    133 करोड़ की लागत से बनेगा नेक्स्ट जनरेशन रेल  यार्ड

    HighLights

    1. पतरातू में 133 करोड़ की लागत से बनेगा नया यार्ड।

    2. रैक रखरखाव क्षमता दोगुनी होगी, प्रतिदिन आठ अतिरिक्त रैक।

    3. आधुनिक मशीनें, ओवरहेड क्रेन; हर मौसम में काम जारी रहेगा।

    सत्येंद्र पाठक, पतरातू (रामगढ़)। पतरातू रेलवे के अंतर्गत कैरेज एंड वैगन विभाग का विस्तार रेलवे बोर्ड दिल्ली द्वारा करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत विभाग में नेक्स्ट जनरेशन यार्ड के नाम से एक नई एवं आधुनिक वर्कशाप बनाई जाएगी। जो वर्तमान यार्ड के बगल में ही बनेगा। 

    लगभग 133 करोड़ की लागत से बनने वाले इस यार्ड को लंबाई करीब 270 मीटर, और चौड़ाई 25 मीटर होगी। इसके अंदर तीन रेलवे लाइन का निर्माण होगा। जहां मेंटेनेंस के लिए पूरी की पूरी रैक को खड़ा कर दिया जाएगा। 

    प्रतिदिन अतिरिक्त अधिकतम आठ रैक का मेंटेनेंस

    इस यार्ड के निर्माण से प्रतिदिन अतिरिक्त अधिकतम आठ रैक का मेंटेनेंस आसानी से की जा सकेगी। साथ ही आधुनिक मशीनों द्वारा मेंटनेंस की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। ताकि मेंटनेंस में कोई त्रुटि न रह जाए। वर्तमान में अभी करीब पांच से सात रैक का परीक्षण किया जाता है। 

    नए यार्ड के निर्माण से रैक मेंटेनेंस का काम करीब दोगुनी संख्या में होने लगेगी। इससे पतरातु रेलवे को माल ढुलाई में रैक की कमी नहीं रहेगी। इसके साथ ही नए यार्ड में तीन की संख्या में ओवर हेड क्रेन भी लगाए जाएंगे। ताकि रैक से किसी वैगन को हटाना हो तो क्रेन से उठा कर दूसरे लाइन में रखा जायेगा। 

    खबरें और भी

    क्रेन से उठाकर बोगी के निचले भाग का भी मेंटेनेंस 

    साथ ही क्रेन से उठाकर बोगी के निचले भाग का भी मेंटेनेंस किया जाएगा। इस नए यार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह पूरी तरह शेड से आच्छादित रहेगा। ताकि यहां ठंडा गर्मी और बरसात में भी बेरोक टोक मेंटेनेंस का काम जारी रहे। 

    इसके अतिरिक्त इस यार्ड से मेन रोड तक बेहतरीन सड़क भी निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में मान्यता प्राप्त यूनियन ईसीआरईयू के पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने कहा कि नए यार्ड के निर्माण से यहां मैंन पावर की बढ़ोतरी होगी। इससे पतरातु रेलवे की प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही साथ ही यहां के बाजार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।