रामगढ़ में घर में हथियार बनाने वाला पति-पत्नी गिरफ्तार, भारी मात्रा में उपकरण जब्त
रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान जब्त किया है। अवैध हथियार बनाने के आरोप में दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत ...और पढ़ें

पति-पत्नी गिरफ्तार
HighLights
भुरकुंडा में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने का सामान जब्त किया।
दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी गिरफ्तार किए गए।
घर से तीन पिस्टल के पुर्जे और ड्रिल मशीन बरामद हुई।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा( रामगढ़)। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दत्तो में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान अवैध हथियार बनाने के आरोप में दत्तो पंचायत निवासी दिनेश विश्वकर्मा और उसकी पत्नी नूतन देवी को हिरासत में लिया है।
आरोपी मूल रूप से नवादा जिला के नेसरीगंज का रहने वाला है। इस दौरान पुलिस को आरोपी के घर से 3 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 9 मैगजीन के अलावा लेंथ मशीन, कटर, वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर सहित कई उपकरण और हथियार बनाने का सामान मिला।
आरोपी के बड़े भाई को भी हिरासत में लिया
भुरकुंडा पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी दिनेश विश्वकर्मा के बड़े भाई सौंदा निवासी अनिल विश्वकर्मा को भी हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में फिलहाल पुलिस कुछ बताने से कतरा रही है। इधर देर रात दत्तो में हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनेश विश्वकर्मा का परिवार पिछले 10 वर्षों से यहां रह रहा है। यहां दिनेश कुदाल, खटिया, चाकू, हथौड़ी सहित अन्य लोहा का औजार बनाने का काम करता था। घर में ही हथियार बनाने की भंडाफोड़ होने से लोग अचंभित है।
खबरें और भी
पुलिस के रडार पर रहा है दिनेश
मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाला दिनेश विश्वकर्मा हथियार की सप्लाई कहां कहां करता था। पुलिस अब यह जानने में जुटी है। जानकारी के अनुसार एक साल पहले हजारीबाग पुलिस और भुरकुंडा पुलिस ने भी दिनेश विश्वकर्मा के घर छापेमारी की थी। मगर उसके यहां कुछ नहीं मिला।
लेकिन पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था। हालांकि एक बार उसके घर के बगल में एक झोला में कुछ संदिग्ध सामान बरामद किया गया था। उसके बारे में पूछे जाने पर दिनेश ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पल्ला झाड़ लिया था।