Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के रजरप्पा मंदिर परिसर में आपस में भिड़े श्रद्धालु, जमकर चले लात-घूंसे

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:00 AM (IST)

    रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें लात-घूंसे भी चले। ...और पढ़ें

    मारपीट में घायल श्रद्धालु। (जागरण)

    मारपीट में घायल श्रद्धालु। (जागरण)

    HighLights

    1. रजरप्पा मंदिर में दर्शन की कतार में झगड़ा हुआ।

    2. श्रद्धालुओं के बीच लात-घूंसे चले, मची अफरातफरी।

    3. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर सुलह कराई।

    संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। शक्तिपीठ रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालुओं के आपस में भिड़ने और हंगामा करने की घटनाएं सामने आई हैं।

    वहीं, लाइन में लगने को लेकर हुए झगड़े में दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। श्रद्धालुओं के झगड़े की वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई।

    पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। दरअसल बिहार और हजारीबाग से श्रद्धालु मा भगवती के दर्शन के लिए आए थे।

    इस दौरान पूजा अर्चना करने लाइन में लगे श्रद्धालु किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे। श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा की दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे।

    झगड़े से मौके पर मची अफरातफरी

    दोनों पक्षों के बीच लाइन में लगने को लेकर कहासुनी हुई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लात घूंसे चलने लगे। मौके पर अफरातफरी मच गई। अन्य श्रद्धालु जहां थे, वहीं रुक गए।

    झगड़ा होते देख पास में ही मौजूद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को अलग करने लगे। लेकिन झगड़े पर उतारू श्रद्धालु किसी की सुनने को तैयार नहीं थे।

    दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस  

    झगड़ा जब ज्यादा बढ़ने लगा तो मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी किसी तरह दोनों पक्षों के लोगों को लेकर रजरप्पा थाना पहुंचे। जहां दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे।

    इसी बीच पुलिस पदाधिकारी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। साथ ही दोनों पक्षों से माफी नामा लिखवा कर वापस भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा, 15 अप्रैल तक दुकानें हटाने का अल्टीमेटम