विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागरूकता से हो सकता से कैंसर से बचाव : सिविल सर्जन

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Feb 2020 09:17 PM (GMT+05:30)

मौके पर एक सप्ताह के कैंसर जांच शिविर का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ. नीलम चौधरी व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ...और पढ़ें

जागरूकता से हो सकता से कैंसर से बचाव : सिविल सर्जन
जागरूकता से हो सकता से कैंसर से बचाव : सिविल सर्जन

जागरण संवाददाता, रामगढ़ : सदर अस्पताल में मंगलवार को विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता को लेकर मनाया गया। मौके पर एक सप्ताह के कैंसर जांच शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. नीलम चौधरी व जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मौके पर सिविल सर्जन ने संबोधित करते हुए कहा कि जागरूकता से कैंसर का बचाव हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग कैंसर के बचाव के लिए लोगों को गांव-गांव में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि नियमित तरीके से जांच कराने से प्रारंभिक दौर के कैंसर को आसानी से ठीक किया जा सकता है। एक सप्ताह तक सदर अस्पताल में कैंसर की जांच की जाएगी। लोगों को इसके बचाव के लिए उचित परामर्श भी दिया जाएगा। मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विनोद कुमार, डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, डॉ. तांबा रिजवी, डॉ. मीनल माथुर, डॉ. पल्लवी कौशल, डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, सुनील कुमार, सुमन कुमारी, शशि कुमारी, नमिता कुमारी, पंकज कुमार, मित्तल कुमार, पवन कुमार गुप्ता, उमेश कुमार महतो, आशिष कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।