विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नकली दवा, अवैध शराब और बाल श्रम पर चलेगा अभियान, रामगढ़ डीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published: Sun, 30 Aug 2026 12:32 PM (IST)

उपायुक्त ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने रामगढ़ में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें नकली दवाओं की बिक्री, ...और पढ़ें

उपायुक्त ऋतुराज की उपस्थिति में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक। जागरण

उपायुक्त ऋतुराज की उपस्थिति में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक। जागरण

HighLights

  1. नकली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रोक।

  2. कन्या भ्रूण हत्या रोकने हेतु अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी।

संवाद सहयोगी, रामगढ़। रामगढ़ के समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन, अवैध वाहनों के संचालन पर रोक और राजस्व संग्रहण की स्थिति की समीक्षा की गई।

इसी तरह जिले में नकली व प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने और मेडिकल स्टोर्स के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित मॉनिटरिंग और अधिनियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिले में संचालित सभी निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम के अनिवार्य निबंधन तथा तय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की स्थिति की समीक्षा की गई। जिले में संचालित सभी कारखाने फैक्ट्री सहित अन्य में जांच अभियान चलाकर सरकार द्वारा जारी मानक गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही बाल श्रम उन्मूलन, बाल अधिकारों के संरक्षण और श्रम कानूनों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मिलावटखोरी एवं एक्सपायरी प्रोडक्ट के खिलाफ सख्त अभियान चलाने और आम जनता को स्वच्छ व सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाने और छापामारी तेज करने को कहा गया। बैठक में उपायुक्त ऋतुराज ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून का कड़ाई से पालन कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।