वेस्ट बोकारो में मातम: सड़क हादसे में उजड़ा परिवार, सयाल में सीसीएल कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
रामगढ़ के वेस्ट बोकारो में एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इसी बीच, बरका-सयाल प्रक्षेत्र में एक सीसीएल कर्मी ...और पढ़ें

मृतक प्रेम कुमार का फाइल फोटो।
HighLights
वेस्ट बोकारो में भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत।
शादी से लौटते समय कार पेड़ से टकराई, कई घायल।
सीसीएल कर्मी त्रिवेणी साव की हार्ट अटैक से मृत्यु।
ड्यूटी पर जाने के दौरान सीसीएल कर्मी की हृदयाघात से मृत्यु
बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सयाल परियोजना में कार्यरत एक सीसीएल कर्मी की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस रोड सयाल निवासी 58 वर्षीय त्रिवेणी साव के रूप में हुई है, जो परियोजना में इलेक्ट्रिशियन के पद पर तैनात थे।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह त्रिवेणी साव ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान वे बाथरूम में अचानक अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।