Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामगढ़ के रजरप्पा में दामोदर-भैरवी नदियां उफान पर, छिलका पुल डूबा.. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर क्षेत्र में अलर्ट जारी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:28 AM (IST)

    लगातार बारिश के कारण रजरप्पा में दामोदर और भैरवी नदियां उफान पर हैं, जिससे छिलका पुल पानी में डूब गया है और आवागमन बाधित हुआ है। छिन्नमस्तिका मंदिर न् ...और पढ़ें

    छिलका पुल से ऊपर बहता भैरवी नदी का पानी। जागरण

    छिलका पुल से ऊपर बहता भैरवी नदी का पानी। जागरण

    HighLights

    1. दामोदर और भैरवी नदियां लगातार बारिश से उफान पर।

    2. छिलका पुल पानी में डूबा, आवागमन हुआ बाधित।

    संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र के दोनों नदियों दामोदर और भैरवी में बाढ़ जैसे हालात बन गई हैं। दोनों नदियों के जल स्तर बढ़ने के बाद के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति ने लोगों से नदियों के तेज धार में नहीं जाने की अपील की है।

    स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण छिन्नमस्तिका मंदिर के दामोदर और भैरवी नदी का जलस्तर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। सोमवार की बारिश के बाद मंदिर के समीप स्थित छिलका पुल पूरी तरह पानी में डूब गयी।

    पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बहने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। छिलका पुल डूबने से गोला की ओर से मां छिन्नमस्तिका मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालु अब नये पुल से होकर मंदिर पहुंच रहे हैं।

    वहीं, नदी का पानी बढ़ने से तट के किनारे लगी फूल-प्रसाद, मनिहारी और अन्य अस्थायी दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों ने जल्दबाजी में अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे बड़े नुकसान से बचाव हो सका। हालांकि जलभराव के कारण उनका कारोबार प्रभावित हुआ है।

    खबरें और भी

    बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और रजरप्पा मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने, पानी में प्रवेश नहीं करने और सेल्फी जैसी जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गयी है।

     मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से भी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में बारिश जारी रहने की संभावना

    जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली हैं।