विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडू के रामेश्वरम मंदिर के तर्ज पर बनेगा रामगढ़ में गणपति पूजा का 90 फीट ऊंचा पंडाल

Published: Thu, 23 Jul 2026 10:00 AM (IST)

रामगढ़ के चट्टी बाजार में इस साल गणपति पूजा के लिए तमिलनाडु के रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर 90 फीट ...और पढ़ें

रामगढ़ में 90 फीट ऊंचा गणपति पंडाल। जागरण

रामगढ़ में 90 फीट ऊंचा गणपति पंडाल। जागरण

HighLights

  1. रामगढ़ में 90 फीट ऊंचा गणपति पंडाल, रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर।

  2. रामगढ़ युवा संघ का 12वां महोत्सव, 50 लाख से अधिक का खर्च।

संवाद सहयोगी, रामगढ़। रामगढ़ युवा संघ की ओर से आयोजित यह पांच दिवसीय महोत्सव इस बार अपने 12वीं वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन समिति ने इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। इस बार महोत्सव में करीब 50 लाख रुपए से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर तैयार किए जाने वाला 90 फीट ऊंचा भव्य पंडाल होगा। इसके साथ ही मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा की शैली में 20 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

वहीं कोलकाता की तर्ज पर की जाने वाली आकर्षक विद्युत सज्जा से पूरा महोत्सव स्थल और आसपास का क्षेत्र रोशनी से जगमगा रहेगा।
15 से 19 सितंबर तक चलने वाली इस महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूजा के दौरान भगवान गणेश को 501 किलो का विशाल लड्डू भोग के रूप में अर्पित किया जाएगा। महोत्सव के समापन पर इस महाप्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। इसके अलावा पांचों दिन श्रद्धालुओं के लिए अटूट भंडारे की व्यवस्था भी रहेगी।

पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि इस बार की पूजा कई मायनों में अलग होगी। पांच दिवसीय भव्य श्री गणेश महोत्सव रामगढ़ युवा संघ की ओर से इस बार 12 वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस बार की पूजा में 50 लाख से अधिक के खर्चे से पूजा मनाने सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय हो गए हैं।

वर्तमान में इस कमेटी में अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल के अलावा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, सचिव पीयूष अग्रवाल, सह सचिव शिवम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, संगठन मंत्री भीम कुशवाहा, बुक प्रभारी पंकज दांगी, चिकित्सा प्रभारी टिकेश्वर प्रसाद, मीडिया प्रभारी रवींद्र कुमार रवि, यातायात प्रभारी दीपक कुमार डेविल, इंटरनेट मीडिया प्रभारी विशाल राणा, पूजा प्रभारी उपेंद्र अग्रवाल, पंडाल प्रभारी अनिल श्रीवास्तव, लाटरी प्रभारी गौतम गिरी, एवं सभी सदस्य दिन-रात लगे हुए हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।