Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramgarh: पति ने पहले फरसा से पत्नी को किया घायल, फिर खुद दे दी जान; जानें क्या है मामला

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 05:12 PM (IST)

    रामगढ़ जिले से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आ रही है। दो पत्नियों के विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया फिर उसने खुद कमरे ...और पढ़ें

    पति ने पत्नी पर फरसा से किया हमला। (सांकेतिक तस्वीर)
    पति ने पत्नी पर फरसा से किया हमला। (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. दो पत्नियों के विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर किया हमला
    2. पहली पत्नी फूलमती देवी अपने बच्चों के साथ रहती हैं अलग

    संवाद सूत्र, कुजू (रामगढ़)। रामगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र स्थित सेवटा रजवार टोला में शुक्रवार को दो पत्नियों के विवाद में पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर फरसे से हमला कर दिया। फिर उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा आत्महत्या कर ली।

    मृतक के पुत्र और अन्य लोगों के सहयोग से घायल महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स भेज दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    बताया गया कि शुक्रवार को सेवटा रजवार टोला निवासी 60 वर्षीय राजू रजवार की दूसरी पत्नी 50 वर्षीय शांति देवी बर्तन धो रही थी। राजू रजवार ने पीछे से शांति देवी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर फरसे से वार कर दिया। हालांकि किस बात को लेकर विवाद हुआ, पुलिस इसे पता करने में जुट गई है।

    गंभीर रूप से घायल शांति देवी की चीख-पुकार सुन उनका पुत्र राहुल व पड़ोस के लोग पहुंचे। तत्काल उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया है।

    इधर, घटना के बाद राजू रजवार ने अपने कमरे को बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन के अनुसार राजू पेशे से राजमिस्त्री था। उसकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी फूलमती देवी अपने बच्चों के साथ अलग रहती है।

    कर्रा में पत्थर से कूचकर वृद्ध महिला की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    कर्रा थानांतर्गत निधिया ग्राम निवासी मंगल मुंडा की 55 वर्षीय पत्नी बिरसी हेमरोम की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी।

    गत शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी शनिवार की सुबह स्वजन एवं अन्य ग्रामीणों को मिलने पर इसकी सूचना जरियागढ़ थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया।

    खबरें और भी

    जानकारी के अनुसार मृतका बिरसी हेमरोम शुक्रवार को अपने मायके उड़िकेल गांव में आयोजित पत्थरगड़ी कार्यक्रम में गई थी। देर शाम जब वह अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

    सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने महिला के शव को देखा तब इसकी जानकारी उसके स्वजन एवं अन्य ग्रामीणों को हुई। अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    यह भी पढ़ें-

    घर में जबरन धुसकर महिलाओं से की मारपीट और पत्थरबाजी, 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    हीरोइन के रोल का झांसा देकर पूर्व सीएम की बेटी से चार करोड़ की ठगी, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर का भी जुड़ा नाम