विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाने-पीने की चीजों में मिलावट का है शक? रामगढ़ प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर; तुरंत करें शिकायत

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:56 AM (IST)

रामगढ़ जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए 7909052697 मोबाइल नंबर जारी किया है। ...और पढ़ें

रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा हेतु नया मोबाइल नंबर जारी।

रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा हेतु नया मोबाइल नंबर जारी।

HighLights

  1. रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा हेतु नया मोबाइल नंबर जारी।

  2. नागरिक मिलावट, दूषित भोजन की शिकायत कर सकेंगे।

संवाद सहयोगी, रामगढ़। रामगढ़ जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से खाद्य पदार्थों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों से जुड़ी शिकायतों के लिए जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर 7909052697 जारी किया गया है।

प्रशासन ने अपील की है कि जिले के नागरिक खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट की आशंका, दूषित अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री तथा खाद्य प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्याओं के संबंध में उक्त मोबाइल नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित स्तर तक पहुंचा सकेंगे।

मिलावटी, दूषित अथवा मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जिले के सभी नागरिकों से अपील है कि यदि उन्हें किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता, मिलावट, स्वच्छता अथवा किसी खाद्य प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा से संबंधित नियमों के उल्लंघन की जानकारी मिलती है तो वे इसकी सूचना जारी मोबाइल नंबर 7909052697 पर दें।

शिकायत करते समय संबंधित प्रतिष्ठान का नाम, स्थान, समस्या का विवरण तथा उपलब्ध होने पर संबंधित साक्ष्य साझा करना उपयोगी होगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को प्रोत्साहित करना तथा आम नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे जागरूक उपभोक्ता बनें और खाद्य पदार्थों से संबंधित किसी भी अनियमितता की जानकारी संबंधित प्राधिकार को देकर सुरक्षित खाद्य व्यवस्था सुनिश्चित करने में सहयोग करें। 

यह भी पढ़ें- दूध-पनीर असली है या नकली, घर में भी कर सकते हैं जांच; जानिए आसान तरीके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।