रामगढ़ में शिलान्यास के 2 साल बाद भी शुरू नहीं हुआ सड़क निर्माण, जान हथेली पर यात्रा करते हैं हजारों ग्रामीण
रामगढ़ में मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बरियातु बाजार टांड़ से माचा टांड़ तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ है, ज ...और पढ़ें

खंडहर सड़क। फोटो जागरण
HighLights
रामगढ़ में सड़क निर्माण दो साल से लंबित, ग्रामीण आक्रोशित।
विधायक प्रतिनिधि ने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की।
संवेदक ने गलत इस्टीमेट को देरी का मुख्य कारण बताया।
संवाद सूत्र, गोला (रामगढ़)। मुख्यमंत्री ग्राम सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बरियातु बाजार टांड़ से साड़म होते हुए माचा टांड़ तक प्रस्तावित 6.950 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य में लगातार हो रही देरी से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।
सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर विधायक प्रतिनिधि कमलेश कुमार महतो ने उपायुक्त रामगढ़ को आवेदन देकर अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने एवं लापरवाह संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि इस सड़क निर्माण कार्य की निविदा 29 मार्च 2023 को जारी की गई थी। कार्य एजेंसी के रूप में क्लासिक इंजिकान का चयन किया गया। 10 सितंबर 2024 को सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया गया, लेकिन लगभग दो वर्ष बीत जाने के बावजूद संवेदक ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया।
संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि बरियातु बाजारटांड़, साड़म और माचाटांड़ समेत आसपास के गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। सड़क की हालत बदतर होने से बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है।
गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे लोगों की जान-माल पर खतरा बना रहता है। उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि संबंधित संवेदक को तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया जाए।
यदि निर्धारित समय के भीतर कार्य शुरू नहीं होता है, तो संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर किसी अन्य सक्षम एजेंसी को निर्माण कार्य सौंपा जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में अनावश्यक देरी से जनता का भरोसा प्रभावित हो रहा है। समय पर सड़क निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित और बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
खबरें और भी
उक्त सड़क में गलत इस्टीमेट बना था। इसके कारण काम शुरू नहीं हुआ है। फिर से रि-इस्टीमेट के लिए विभाग के पास मामला लंबित है। - प्रशांत, प्रबंधक क्लासिक इंजिकान कंपनी