विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामगढ़ में अब शिकायत पर देर नहीं, डायल 112 पर नौ मिनट में मिलेगा रिस्पांस; एसपी ने दिए निर्देश  

Published: Thu, 13 Aug 2026 10:15 AM (IST)

रामगढ़ एसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दुष्कर्म व पॉक्सो मामलों को 60 दिन में निपटाने का निर्देश दिया। ...और पढ़ें

एसपी ने दिए निर्देश। जागरण

एसपी ने दिए निर्देश। जागरण

HighLights

  1. दुष्कर्म, पॉक्सो मामले 60 दिन में निपटाने का निर्देश।

  2. पर्व-त्योहारों पर संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी।

जागरण संवाददाता, रामगढ़। छत्तरमांडू स्थित जिला पुलिस ऑफिस के सभागार में बुधवार को एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में रामगढ़ व पतरातु एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को मिलाद उन नबी व 28 अगस्त रक्षाबंधन को लेकर सुरक्षा व विधि व्यवस्था की समीक्षा की गई। एसपी ने पर्व-त्यौहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिया। वहीं एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए कहा कि दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट से जुड़े मामलों को 60 दिन के अंदर निपटाया जाए।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को जुलाई में दर्ज कांडों से अधिक मामलों का निष्पादन अगस्त में करने का लक्ष्य देते हुए पांच वर्ष तक लंबित मामलों की अलग सूची बनाकर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया।

एसपी ने डायल 112 पर मिली शिकायतों पर 9 मिनट में रिस्पान्ड करने, पासपोर्ट सत्यापन पांच दिनों में पूरा करने, अवैध खनन और शराब पर छापेमारी तेज करने तथा सड़क सुरक्षा के तहत वाहन चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एसपी ने बैठक में संगठित अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, आइटी एक्ट, एससी-एसटी कांड और ई-साक्ष्य एप के उपयोग की भी समीक्षा की।

पुलिस सभा में एसपी ने सुनीं समस्याएं

मासिक अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी ने एसडीपीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारियों, शाखा प्रभारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन, आरक्षी एवं चतुर्थवर्गीय कर्मियों के साथ कार्यालय सभागार में पुलिस सभा का आयोजन किया गया।

इसमें एसपी पे सभी वर्ग के पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित शाखा एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।