Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेमरा में शिबू सोरेन की बरसी की तैयारियां जोरों पर, सोना-सोबरन विद्यालय में दिशोम गुरु की 14 फीट प्रतिमा

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:53 AM (IST)

    रामगढ़ के लुकैयाटांड स्थित सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय में दिवंगत शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा, जिसके लिए उपायुक्त (DC) ऋतुराज ने ...और पढ़ें

    सोना-सोबरन विधालय का निरीक्षण करते डीसी व अन्य।

    सोना-सोबरन विधालय का निरीक्षण करते डीसी व अन्य।

    HighLights

    1. डीसी ने सोना सोबरन प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

    2. 4 अगस्त को शिबू सोरेन की 14 फीट प्रतिमा का अनावरण होगा।

    3. कार्य गुणवत्ता सुनिश्चित कर 3 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश।

    संवाद सूत्र, बरलंगा (रामगढ़)। उपायुक्त ऋतुराज शनिवार को बरलंगा थाना क्षेत्र के लुकैयाटांड स्थित सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय का अचानक औचक निरीक्षण को पहुंचे। उपायुक्त सुबह नौ बजे ही पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार चार अगस्त को सीएम अपने दिवंगत पिता शिबू सोरेन की बरसी मनाने अपने पैतृक गांव पहुचेंगे।

    इसी दौरान सोना-सोबरन प्लस टू विद्यालय पर नव निर्मित प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। लुकैयाटांड समेत विद्यालय को जेसीबी लगाकर पूरे मैदान की साफ-सफाई की जा रही है। जर्जर पुराने विद्यालय को पूरी तरह तोड़ दिया गया है।

    तोडे़ गए विद्यालय के समीप ही दिशोम गुरु की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। शनिवार की देर शाम एसडीएम कृष्ण मुरारी तिर्की ने भी लुकैयाटांड का निरीक्षण कर कई निर्देश दिए। इधर उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों मे कहा है कि कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो।

    बरलंगा से नेमरा तक दिन रात कार्य

    उन्होंने नेमरा में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से ली। अचानक डीसी के बरलंगा पहुंचने पर सभी विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए। जब तक विभाग के लोग पहुंचते डीसी रामगढ़ के लिए वापस निकल चुके थे।

    अचानक डीसी के पहुंचने पर विभाग के लोगो पर असमंजस की स्थिति बनी रही। बिजली विभाग तार पोल व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने मे लगा है। विभाग एक टीम भेजकर सभी जर्जर पोल तार को हटवा रहा है। बरलंगा से नेमरा तक दिन रात कार्य किया जा रहा है।

    खबरें और भी

    डीसी ने सभी विभाग को हर हाल मे तीन अगस्त तक कार्य को हैंडओवर करने का निर्देश दिया है। मौके पर गोपनीय प्रभारी रवींद्र कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक कुमार, सीओ सीताराम महतो मौजूद थे।