विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: गृह प्रवेश के निमंत्रण कार्ड पर लिखवाया 'मोदी को करें वोट', चुनाव आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान; किया मामला दर्ज

Published: Sat, 13 Apr 2024 10:39 PM (IST)

झारखंड के रामगढ़ में एक व्यक्ति को अपने नए घर के गृह प्रवेश निमंत्रण पत्र पर वोट देने से संबंधित ...और पढ़ें

गृह प्रवेश के निमंत्रण कार्ड पर मोदी को करें वोट लिखवाना पड़ा मंहगा (फाइल फोटो)
गृह प्रवेश के निमंत्रण कार्ड पर मोदी को करें वोट लिखवाना पड़ा मंहगा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. झारखंड के रामगढ़ का मामला, गृह प्रवेश के निमंत्रण पत्र पर लिखा था संदेश
  2. चुनाव आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर आचार संहिता उल्लंघन का मामला कराया दर्ज

जागरण संवाददाता, रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में एक व्यक्ति को अपने नए घर के गृह प्रवेश निमंत्रण पत्र पर वोट देने से संबंधित एक लाइन लिखवाना भारी पड़ गया। अब वह चुनाव आयोग के नोटिस और कानूनी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

कार्ड पर प्रिंट था- राष्ट्रहित में मोदी को वोट करें। 27 मार्च को गृह प्रवेश था। गृह प्रवेश के बाद निमंत्रण पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तब चुनाव आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

आयोग की शिकायत पर रामगढ़ के राजरप्पा थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित पूरन कुशवाहा के विरुद्ध पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आईपीसी 1860 की धारा 188 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

चुनाव आयोग ने पंपलेट माना

बता दें कि चुनाव प्रचार की बात होने के कारण उक्त निमंत्रण पत्र को चुनाव आयोग ने पंपलेट माना है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 ए के तहत पंपलेट और पोस्टर को लेकर नियम निर्धारित है कि उस पर प्रकाशक का नाम भी छपा होगा, जो उक्त कार्ड पर अंकित नहीं है।

क्या कहती है आईपीसी की धारा

वहीं, आईपीसी 1860 की धारा 188 कहती है कि अगर कोई व्यक्ति सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई होगी। मालूम हो कि रामगढ़ के निवासी पूरन कुशवाहा का मार्च माह में नए घर में गृह प्रवेश था।

उन्होंने ही अपने मकान में प्रवेश के लिए निमंत्रण कार्ड छपवाया और सगे-संबंधियों, दोस्तों व ग्रामीणों के बीच वितरित किया था। इसी पर राष्ट्रहित में एक पार्टी को वोट देने की बात भी प्रिंट थी। जिस पर यह कार्रवाई हुई।

ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2024: रामनवमी जुलूस पर ड्रोन से नजर रखेगी पुलिस, धार्मिक स्थलों पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

CSE & Civil Judge Exam Result: जल्द जारी होगा झारखंड Civil सेवा और सिविल जज प्री-एग्जाम का रिजल्ट, मॉडल Answer हुए जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।