Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    झारखंड BJP के विधानसभा विस्तारक का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, लोगों को केंद्रीय योजनाओं से कराएंगे अवगत

    By Dibyanshu KumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 10:23 PM (GMT+05:30)

    विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो गया। रांची के चिरौंदी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पार्टी के ...और पढ़ें

    BJP के विधानसभा विस्तारक का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू। (फाइल फोटो)
    BJP के विधानसभा विस्तारक का 2 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. झारखंड भाजपा के विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ।
    2. केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंगे पार्टी के विस्तारक।

    राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम गुरुवार से शुरू हो गया। रांची के चिरौंदी में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस अभ्यास वर्ग में उपस्थित विधानसभा विस्तारकों से अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को साझा करते कई टिप्स दिए।

    कम बोलें और अधिक सुनें

    उन्होंने विस्तारकों को अपनी बातें कम बोलते हुए सामने वाले की बातें अधिक सुनने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि बेवजह बहस करके किसी को पराजित नहीं किया जा सकता है, बल्कि विचारों और नीतियों से जीत हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही उन्होंने विस्तारकों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसी कार्यकर्ता के घर ही भोजन करने का भी सुझाव दिया।

    लोगों तक मजबूती से पहुंचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

    इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी पूरी मजबूती से लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। अभ्यास वर्ग को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी संबोधित किया।

    इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, केंद्रीय विस्तारक टोली के सदस्य मनोज कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह सहित काफी संख्या में विधानसभा विस्तारक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

    भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज

    भाजयुमो झारखंड प्रदेश कार्यसमिति बैठक सह मंडल सशक्तिकरण प्रशिक्षण वर्ग आज से धुर्वा के मेफेयर बैंक्वेट हाल में होगा। इसका उद्धघाटन भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी करेंगे। शुक्रवार को दिन भर 10 सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

    खबरें और भी

    इसमें भाजयुमो राष्ट्रीय टीम के अमनदीप सिंह एवं अरविंद दमानी उपस्थित रहेंगे। समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: JAC Board: एक ही टर्म में होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा, प्रश्नपत्र में होंगे 30 प्रतिशत बहुविकल्पीय प्रश्न

    Jharkhand News: झारखंड में 25 फीसद महंगी हो जाएगी बिजली! उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा सीधा असर; यह है बड़ा कारण