विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! रांची एयरपोर्ट में फर्जी भर्ती विज्ञापन से बेरोजगार युवाओं को ठग रहे बदमाश; AAI ने जारी किया अलर्ट

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:00 AM (IST)

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने रांची एयरपोर्ट पर नौकरी के फर्जी विज्ञापनों के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। युवाओं से ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. AAI ने रांची एयरपोर्ट फर्जी नौकरी विज्ञापनों के खिलाफ अलर्ट जारी।

  2. युवाओं को ठगों से बचने, आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी सत्यापित करने की सलाह।

जागरण संवाददाता, रांची। सरकारी नौकरी की चाहत और बेरोजगार युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए ठगों ने अब रांची एयरपोर्ट के नाम का सहारा लिया है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का दावा करने वाले फर्जी बहाली पोस्टर और विज्ञापनों को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने अलर्ट जारी किया है।

एयरपोर्ट प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे विज्ञापनों के झांसे में नहीं आएं। किसी भी नियुक्ति संबंधी सूचना की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।

रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में रोजगार की तलाश कर रहे युवा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के जोखिम का सामना कर रहे हैं। ठग प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानों और कंपनियों के नाम का इस्तेमाल कर बेरोजगारों को आकर्षित करते हैं। फर्जी विज्ञापनों में आकर्षक वेतन, स्थायी नौकरी और जल्द नियुक्ति का लालच दिया जाता है। इसके बाद आवेदन शुल्क, पंजीकरण, मेडिकल जांच, प्रशिक्षण और नियुक्ति पत्र जारी करने के नाम पर रुपये मांगे जाते हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी किसी भी भर्ती की जानकारी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापित करें। अनजान व्यक्तियों को नौकरी के नाम पर रुपये नहीं दें। ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या पुलिस से शिकायत करें।

फर्जी नियुक्ति पत्र से लेकर दस्तावेजों के दुरुपयोग तक का खतरा

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह इंटरनेट मीडिया और मोबाइल संदेशों के माध्यम से युवाओं तक पहुंचते हैं। कई बार सरकारी संस्थानों के लोगो और अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर विज्ञापनों को वास्तविक दिखाने की कोशिश की जाती है।

ठग युवाओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और बैंक खाते की जानकारी भी मांग सकते हैं। इससे आर्थिक नुकसान के साथ पहचान संबंधी दस्तावेजों के दुरुपयोग का खतरा बढ़ जाता है। 

यह भी पढ़ें- इमली के पेड़ के पास बैठे थे तीनों अपराधी, रांची में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम; हथियार के साथ गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- दीपावली पर रांची पुलिस का बड़ा प्लान, जुआ अड्डों पर छापामारी से लेकर ड्रोन निगरानी तक होगी तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।