यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब नहीं चलेगी दादागिरी... दुकानों पर MRP से अधिक कीमत पर नहीं बेची जाएगी शराब, पकड़े गए तो खैर नहीं
एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बिक्री होने के किस्से अकसर सुनाई देते हैं लेकिन इस पर लगाम कसने की कवायद तेज हो गई है। अब अगर एमआरपी से अधिक कीमत पर शरा ...और पढ़ें

HighLights
- राज्य में बहुत हद तक शराब पर एमआरपी से अधिक कीमत की वसूली पर रोक
- अवैध शराब फैक्ट्रियां भी पकड़ाईं, राज्य की सीमाओं पर बढ़ी चौकसी
- तो दूसरे राज्यों से आने वाली अवैध शराब का धंधा भी रूका, लगातार कार्रवाई जारी
राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में अवैध शराब व एमआरपी से अधिक वसूली पर लगाम कसने की कवायद तेज है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने सभी जिलों के सहायक आयुक्त उत्पाद, उत्पाद अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि किसी भी कीमत पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अब नहीं चलेगी शराब दुकानदारों की दादागिरी
उन्होंने कहा है कि एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बिकी तो उस उत्पाद दुकान के कर्मचारी के साथ-साथ संबंधित एजेंसी पर भी कार्रवाई होगी। उत्पाद सचिव के इस निर्देश का असर दिखने लगा है।
सभी जिलों में वहां के सहायक आयुक्त उत्पाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह सूचना आम जनता में प्रसारित कर रहे हैं कि जहां भी इस तरह की अनियमितता मिले उसका विरोध करें और विभाग को इसकी सूचना दें।
इसका असर यह पड़ा है कि पहले जिस तरह खुदरा शराब दुकानदार हक व दादागिरी से एमआरपी से अधिक मांगते थे, अब ऐसा नहीं है। हालांकि, यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, जिसे खत्म करने की कोशिश जारी है।
खबरें और भी
सीसीटीवी से होगी दुकानों की निगरानी
विकसित किया खुफिया तंत्र, लगातार पकड़ी गईं नकली फैक्ट्रियां
राज्य की सीमा सील, दूसरे राज्यों की अवैध शराब की सप्लाई रोकी