Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची होकर मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से कई गाड़ियों का रूट बदला

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

    रेल मंत्रालय ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के लिए आद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक एकतरफा स्पेशल ट्रेन (02830) चलाने का निर्णय लिया है। वहीं ...और पढ़ें

    रांची से होकर चलेगी आद्रा-सीएसएमटी वन-वे स्पेशल ट्रेन।

    रांची से होकर चलेगी आद्रा-सीएसएमटी वन-वे स्पेशल ट्रेन।

    HighLights

    1. आद्रा-सीएसएमटी वन-वे स्पेशल ट्रेन रांची मार्ग से चलेगी।

    2. झारखंड के यात्रियों को मुंबई के लिए सीधी सुविधा मिलेगी।

    3. आद्रा मंडल में ब्लॉक से कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।

    जागरण संवाददाता, रांची। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने आद्रा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक एक तरफा (वन-वे) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

    यह ट्रेन रांची मार्ग से संचालित होगी, जिससे झारखंड के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।
    ट्रेन संख्या 02830 आद्रा–सीएसएमटी वन-वे स्पेशल 21 अप्रैल 2026 को आद्रा से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी।

    यह ट्रेन बोकारो स्टील सिटी (07:00/07:05), मुरी (08:08/08:10), रांची (09:20/09:30), हटिया (09:50/09:55), राउरकेला (13:30/13:40), बिलासपुर (19:00/19:10), नागपुर (01:35/01:45), भुसावल (07:10/07:20), मनमाड़ (09:50/09:55) और कल्याण (13:50/13:55) होते हुए सीएसएमटी मुंबई 15:15 बजे पहुंचेगी।

    इस स्पेशल ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसएलआरडी के 2, सामान्य श्रेणी के 2, स्लीपर श्रेणी के 16 और एसी 3-टियर का 1 कोच शामिल है।

    आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक से ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लाक लिया जाएगा। अतः रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

    18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस मंगलवार को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

    18601 टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस 22 अप्रैल एवं 25 अप्रैल को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल – पुरुलिया – कोटशिला – मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल – गुंडा बिहार – मुरी होकर चलेगी।