यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बंगाल के बाद झारखंड में भी I.N.D.I.A में फूट! JMM और कांग्रेस ने इतनी सीटों पर ठोका दावा; RJD ने भी बिगाड़ा 'खेल'
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे आइएनडीआइ में सीट शेयरिंग का मामला उलझता जा रहा है। बंगाल के बाद अब झारखंड में भी सीट शेयरिंग को ल ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका
- 14 लोकसभा सीटों वाली झारखंड में कांग्रेस ने 9 सीटों पर दावेदारी की
राज्य ब्यूरो, रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) राज्य में अपनी मजबूत स्थिति बनाने की कोशिश में है। इसके लिए पार्टी के नेताओं ने चार संसदीय क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को बढ़ा दिया है।
इनमें पलामू, चतरा, कोडरमा व गोड्डा लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर राजद ने लोकसभा चुनाव लड़ने की अपनी दावेदारी की है और इससे संबंधित रिपोर्ट पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सौंपी है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बार अगर राजद की सीटें नहीं बढ़ीं तो राजद महागठबंधन से छिटक सकता है। अगर पार्टी की मांगों पर सही तरीके से विचार नहीं हुआ तो राजद अकेले भी चुनाव मैदान में उतर सकता है।
2019 के लोकसभा चुनाव में राजद को महागठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक सीट मिला था। इसबार सीन अलग बताया जा रहा है। राजद झारखंड में मजबूत स्थिति हासिल करने की कोशिश कर रहा है।
आइएनडीआइ में झारखंड में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा
इधर, आइएनडीआइ गठबंधन में झारखंड में सीट शेयरिंग का पेंच फंसा हुआ है। महागठबंधन में शामिल दलों पर दबाव बनाने की तैयारी चल रही है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन के सभी दल अपने-अपने तरीके से सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं।
14 लोकसभा सीटों वाली झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सात सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका है तो कांग्रेस ने नौ सीटों पर दावेदारी की है। इसी बीच राजद ने भी अपना पत्ता खोलते हुए चार सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: JMM दुमका से फुंकेगा लोकसभा चुनाव का बिगुल, एक मंच पर दिखेंगे शिबू सोरेन-हेमंत सोरेन