Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में 'खेला' के बाद झारखंड पर BJP की 'नजर', मोदी-शाह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    By Dibyanshu Kumar Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Sun, 28 Jan 2024 07:51 PM (IST)

    बिहार में नीतीश सरकार का दोबारा से हिस्सा बनी भाजपा लोकसभा चुनाव में माहौल पक्ष में करने के लिए झारखंड में भी बड़े कार्यक्रम करने जा रही है। फरवरी के ...और पढ़ें

    बिहार में 'खेला' के बाद झारखंड पर BJP की 'नजर', मोदी-शाह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
    बिहार में 'खेला' के बाद झारखंड पर BJP की 'नजर', मोदी-शाह समेत ये दिग्गज नेता करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

    HighLights

    1. 4 फरवरी को प्रधानमंत्री और 11 फरवरी को गृहमंत्री का झारखंड दौरा प्रस्तावित
    2. जनजातीय समाज के लोगों को 11 फरवरी को रांची में संबोधित करेंगे गृह मंत्री

    राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार में नीतीश सरकार का दोबारा से हिस्सा बनी भाजपा लोकसभा चुनाव में माहौल पक्ष में करने के लिए झारखंड में भी बड़े कार्यक्रम करने जा रही है।

    फरवरी के पहले सप्ताह में चार तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनबाद में सिंदरी के हर्ल कारखाने का उद्घाटन करेंगे, जबकि 11 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह रांची में जनजातीय समाज के देशभर से जुटे लोगों को संबोधित करेंगे।

    गृहमंत्री के आने की प्रारंभिक पुष्टि हो गई है। दस दिनों में दो शीर्षस्थ नेताओं की मौजूदगी से भाजपा कार्यकर्ताओं में जो उत्साह बनेगा पार्टी उसे लोकसभा चुनाव के लिए सकारात्मक मान रही है।

    खास बात यह है कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में तीन फरवरी को रांची में आकर रात्रि विश्राम शामिल है। इससे पहले 14 नवंबर को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची में रात्रि विश्राम कर चुके हैं।

    गांव चलो अभियान में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री

    भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर चार फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चला रही है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता गांव में प्रवास कर रात्रि विश्राम करेंगे और लोगों को मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

    चुनाव के पहले तक तीन चरण में चलने वाले इस अभियान के लिए सभी स्तर के नेताओं का शामिल होना अनिवार्य है। झारखंड भाजपा को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री चूंकि चार फरवरी को धनबाद में रहेंगे तो वो किसी गांव में जाकर इस अभियान का प्रारंभ कर सकते हैं। केंद्रीय संगठन प्रभारी की तरफ से पार्टी को इस कार्यक्रम को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

    जनजातीय समाज में पैठ बढ़ाने के लिए आ रहे अमित शाह

    11 फरवरी को भाजपा के आदिवासी मोर्चा ने रांची में राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया है। इसमें झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों के आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह से प्रारंभिक सहमति मिल गई है।

    15 नवंबर को खूंटी से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी समाज के लिए हजारों करोड़ की योजना की घोषणा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ा संदेश दिया था। अब फिर से 11 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह इस समाज को बताएंगे कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज को कितना महत्व देती है।

    खबरें और भी

    लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दौरा टला

    लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड के प्रभारी बनाए गए लक्ष्मीकांत वाजपेयी का सोमवार को रांची आने का कार्यक्रम टल गया है। दिल्ली में राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने राज्य प्रभारियों के साथ एक बैठक रख दी है। वाजपेयी के इस हफ्ते रांची आकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और चुनावी तैयारियों में शामिल होने की उम्मीद है।

    ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: नीतीश कुमार को 'पद्मश्री' देने की उठी मांग, बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री ने बताई ये वजह

    ये भी पढ़ें: Land Scam Case में हेमंत सोरेन से ED इस दिन कर सकती है पूछताछ, जांच एजेंसी ने दिया था अल्टीमेटम!