Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार के बाद झारखंड में भी दम लगाएगी मांझी की 'हम', BJP-JDU की बढ सकती है टेंशन

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 11:50 PM (IST)

    Jitan ram Manjhi जीतनराम मांझी की नजर बिहार के बाद अब झारखंड पर है। ऐसे में जड़ें जमाना शुरू कर दिया है। रांची में रविवार को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ...और पढ़ें

    रांची में हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जीतनराम मांझी। फोटो- जागरण
    रांची में हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जीतनराम मांझी। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
    2. केरल की लेबर पार्टी का हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा (HAM) में विलय
    3. रविवार को होटल बीएनआर चाणक्या में HAM पार्टी की हुई बैठक

    राज्य ब्यूरो, रांची। बिहार में जड़े जमाने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की नजर झारखंड पर भी है। वे आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारकर अपना दम दिखाएंगे। रविवार को होटल बीएनआर चाणक्या में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय हुआ।

    बैठक में बिहार, झारखंड समेत केरल, दमन दीव, तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, असम सहित कई प्रदेशों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों का जुटान हुआ। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

    इस मौके पर केरल की लेबर पार्टी का हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा में विलय किया गया। लेबर पार्टी के अध्यक्ष वीके विक्रमन एवं उपाध्यक्ष के पवित्रन ने विलय का प्रस्ताव दिया था। मांझी ने कहा कि पार्टी देश भर में गरीब, वंचित और आम लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगी और उनके मुद्दे उठाएगी।

    झारखंड में करेंगे विस्तार, देंगे प्रत्याशी

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जल्द झारखंड की पार्टी इकाई का विस्तार होगा। बैठक में एनडीए की मजबूती पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मजबूत जनाधार वाले क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पर बातचीत की गई है। तय किया गया है कि अगले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा गरीबों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

    खबरें और भी

    बैठक में इन नेताओं की रही मौजूदगी

    बैठक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक प्रफुल्ल मांझी, ज्योति देवी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मारकंडे प्रसाद, रमेश सिंह, राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र मांझी, कौशलेन्द्र दांगी, राधेश्याम प्रसाद, त्रिलोकीनाथ, शाह नबाब, कमाल परवेज, रोमित कुमार सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तमाम सदस्य मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- 

    Bihar Politics: 'पत्थर पर सिर पटकना...', मांझी के बयान से बैकफुट पर आए नीतीश कुमार? RJD ने कर दिया 'खेला'

    Jitan Ram Manjhi : 'अब ये तो हमारे CM पर निर्भर है, पता नहीं...', मांझी ने क्यों कह दिया ऐसा? बिहार में मची खलबली