Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hemant Soren: 'झारखंड झुकेगा नहीं', हेमंत की गिरफ्तारी के बाद पत्नी कल्पना ने खुद संभाला मोर्चा; बनाया मास्टर प्लान

    By Pradeep singh Edited By: Shashank Shekhar
    Updated: Wed, 14 Feb 2024 06:36 PM (IST)

    Hemant Soren पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में राजनीति की धुरी बन गए हैं। ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा ...और पढ़ें

    Hemant Soren: 'झारखंड झुकेगा नहीं', हेमंत की गिरफ्तारी के बाद पत्नी कल्पना ने खुद संभाला मोर्चा;
    Hemant Soren: 'झारखंड झुकेगा नहीं', हेमंत की गिरफ्तारी के बाद पत्नी कल्पना ने खुद संभाला मोर्चा;

    HighLights

    1. करोड़ों माताओं और झारखंड के जन-जन का स्नेह हेमंत के साथ- कल्पना सोरेन
    2. केंद्र के षड्यंत्र को ध्वस्त कर जल्द हम सभी के बीच लौटेंगे हेमंत सोरेन- कल्पना

    राज्य ब्यूरो, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में राजनीति की धुरी बन गए हैं। ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस प्रकरण से राज्य में व्यापक स्तर पर राजनीतिक उलटफेर हुआ। तेजी से घटे घटनाक्रम में नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शपथ ली और तत्काल बहुमत हासिल करने में भी कामयाब रहे।

    चंपई लगातार यह कह रहे हैं कि वे हेमंत सोरेन के काम को आगे बढ़ाएंगे। उन्हीं योजनाओं पर सरकार का पूरा फोकस है।

    उधर, सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने नेता के पक्ष में माहौल बनाना आरंभ कर दिया है। हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान लगातार राजधानी में झामुमो समर्थकों ने प्रदर्शन का अपनी ताकत का अहसास दिलाया था। अब झामुमो ने इस मुद्दे पर भाजपा की घेराबंदी के लिए योजना तैयार की है।

    झारखंड में न्याय यात्रा निकालेगी झामुमो

    इसके तहत प्रदेश भर में न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा समर्थक और कार्यकर्ता उपवास रखकर विरोध जताएंगे। राजधानी रांची से ही इसकी शुरूआत होगी। झामुमो का दावा है कि प्रदेश भर से इस संबंध में लगातार जिला कमेटियों का दबाव था कि कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के पक्ष में गोलबंदी आवश्यक है।

    यही वजह है कि इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया है। लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें इसका असर दिखेगा। उसके बाद विधानसभा चुनाव में भी यह मुद्दा हावी रहेगा।

    उधर, भाजपा की राजनीति भी हेमंत सोरेन के आसपास ही है। भाजपा ने उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को आधार बनाया है। इसे लेकर पूर्व में भी कार्यक्रम किए जा चुके हैं। चुनाव के दौरान भी भाजपा इसे जोरशोर से उठाकर लाभ लेने की भरसक कोशिश करेगी।

    खबरें और भी

    कल्पना सोरेन ने लिखा- झारखंड झुकेगा नहीं

    पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन तेजी से सक्रिय हो रहीं हैं। वह उनके सोशल मीडिया का संचालन कर रहीं हैं। संगठन में उनकी सक्रियता पर भी विमर्श चल रहा है। बदली परिस्थितियों में संगठन में हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से रिक्त हुई जगह को भरने के लिए वह आगे आ सकती हैं।

    कल्पना सोरेन ने लिखा है कि वह हेमंत सोरेन के संघर्ष की साथी बनेंगी। बुधवार को भी एक महिला समर्थक के वीडियो पर उन्होंने भावुक प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने झारखंड झुकेगा नहीं हैशटैग में उक्त महिला को संबोधित करते हुए लिखा है- आप दुखी न हों दीदी। आपके भाई हेमंत सोरेन केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्र को ध्वस्त कर जल्द हम सभी के बीच लौटकर आएंगे। आप करोड़ों माताओं-बहनों और झारखंड के जन-जन का स्नेह और आशीर्वाद उनके साथ है। आप सभी का यही स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी शक्ति है। आप अपना ख्याल रखें।