विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रांची: अधिकारियों से वार्ता के बाद कुड़मी समाज ने वापस लिया आंदोलन, प्रोटेस्ट से प्रभावित रहीं अधिकांश ट्रेनें

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 21 Sep 2023 12:47 AM (IST)

Kurmi Protest कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी संगठनों के रेल ट्रैक पर ...और पढ़ें

कुड़मी समुदाय ने देर शाम वापस लिया आंदोलन। जागरण
कुड़मी समुदाय ने देर शाम वापस लिया आंदोलन। जागरण

HighLights

  1. सुरक्षा घेरा तोड़कर रेल ट्रैक पर पहुंचे कुड़मी समाज के लोग।
  2. कुड़मी आंदोलन के कारण प्रभावित रहीं अधिकांश ट्रेनें।
  3. कुड़मी समुदाय ने देर शाम वापस लिया आंदोलन।

Kurmi Protest । जमशेदपुर/रांची/धनबाद: कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी संगठनों के रेल ट्रैक पर प्रदर्शन करने से बुधवार को जगह-जगह ट्रेनें प्रभावित रहीं। प्रदर्शन के कारण बिहार, बंगाल, झारखंड और ओडिशा आने-जाने वाली ट्रेनों के साथ ही मुंबई और दिल्ली रूट की भी कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

झारखंड में प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता के बाद कुड़मी समाज ने अपना आंदोलन वापस ले लिया है। आंदोलन को देखते हुए स्टेशनों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवानों की तैनाती की गई थी। रांची से धनबाद जाने वाली रूट पर गोमो, मुरी और नीमडीह में बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी घेरा तोड़कर पटरियों पर पहुंच गए।

नीमडीह में जबरन स्टेशन घुसने का प्रयास

पश्चिमी सिंहभूम के नीमडीह में जबरन स्टेशन घुसने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबल ने लाठीचार्ज किया। जवाब में आंदोलनकारियों ने भी पथराव किया। इस घटना में एक एएसआई और पांच आंदोलनकारी घायल हुए हैं।

ओडिशा में भी रेल रोको आंदोलन

ओडिशा के मयूरभंज तथा भंजूपुर में भी कुड़मी समाज के लोगों ने बांगरीपोशी- मयूरभंज व शालीमार-पुरी एक्सप्रेस को रोक दिया था।

बंगाल में अजीत महतो गुट ने वापस लिया आंदोलन 

बंगाल में अजीत महतो गुट ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा करते हुए इसे फिलहाल टाल दिया है। यहां एक दिन पहले ही कोलकाता हाई कोर्ट ने आंदोलन के लिए ट्रेन रोकने के प्रयास को अवैधानिक बताते हुए ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस और आरपीएफ ने रेल पटरी पर जमा हो रहे आंदोलनकारियों को खदेड़ दिया था।