Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train Late: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी किया डायवर्ट; देखिए लिस्ट

    By Rajesh Pathak Edited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 11:37 AM (IST)

    दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को डायवर्ट किया गया है। बदलते मौसम की वजह से फ्लाइट के साथ-साथ ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। घने कोहरे के कार ...और पढ़ें

    Train Late: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी किया डायवर्ट
    Train Late: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी किया डायवर्ट

    जागरण संवाददाता, रांची। कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान (आइ 5559) कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट डायवर्ड कर दिया गया। एयर इंडिया का बेंगलुरु-रांची विमान (आइ 5978) भी रद्द रहा।

    पुणे-रांची इंडिगो का विमान दो घंटे 20 मिनट, मुंबई-रांची एयर इंडिया का विमान एक घंटे 44 मिनट, दिल्ली-रांची इंडिगो का विमान एक घंटे 34 मिनट, मुंबई-रांची इंडिगो का विमान एक घंटे 39 मिनट व पटना-रांची इंडिगो का विमान एक घंटे 29 मिनट विलंब से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा।

    ट्रेनें भी लेट से पहुंची

    घने कोहरे के कारण गरीब रथ एक्सप्रेस 3.30 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 घंटे और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटा विलंब परिचालन हुआ। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रेन में खाने-पीने को लेकर परेशानी हुई। इस दौरान यात्रियों ने नाराजगी भी जाहिर की।

    लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 12817 हटिया - आनंदविहार स्वर्णजयंती एक्सप्रेस 29 दिसंबर के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया। ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 14.35 बजे के स्थान पर 20.35 बजे हटिया से प्रस्थान किया।

    विलंब से रांची पहुंचने वाले विमान

    • पुणे-रांची इंडिगो (6ई 6484) दो घंटे 20 मिनट
    • मुंबई-रांची एयर इंडिया एक्स. (आइ 5331) एक घंटे 44 मिनट
    • दिल्ली-रांची इंडिगो (6ई 2022) एक घंटे 34 मिनट
    • मुंबई-रांची इंडिगो (6ई 5348) एक घंटे 39 मिनट
    • पटना-रांची इंडिगो (6ई 6902) एक घंटे 29 मिनट
    • कोलकाता-रांची इंडिगो (6ई 7561) 64 मिनट

    विलंब से उड़ान भरने वाले विमान

    • रांची-बेंगलुरु इंडिगो (6ई 6799) दो घंटे 43 मिनट
    • रांची-मुंबई इंडिगो (6ई 298) दो घंटे 32 मिनट
    • रांची-मुंबई एयर इंडिया एक्स. (आइ 5335) दो घंटे 21 मिनट
    • रांची-दिल्ली इंडिगो (6ई 5043) एक घंटे 49 मिनट
    • रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्स. (आइ 5560) 65 मिनट
    • रांची-कोलकाता इंडिगो (6ई 7562) 64 मिनट
    • रांची-दिल्ली एयर इंडिया एक्स. (आइ 5745) 60 मिनट
    • रांची-पटना इंडिगो (6ई 925) 51 मिनट
    • रांची-चेन्नई इंडिगो (6ई 209) 48 मिनट
    • रांची-दिल्ली इंडिगो (6ई 2422) 48 मिनट
    • रांची-हैदराबाद इंडिगो (6ई 398) 48 मिनट

    ये भी पढ़ें -

    खबरें और भी

    धनबाद वासियों के लिए अच्छी खबर, खुद आपके घर आएंगी सेविकाएं; पिलाई जाएगी विटामिन ए की दवाई

    Covid in Odisha: ओडिशा में बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए दस दिशा निर्देश