यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'सुनो हेमंत सरकार! युवा शौक से नहीं जाते बाहर', आजसू पार्टी के नेता ने बताया झारखंड के आठ लाख लोग बाहर क्यों कर रहे काम
Jharkhand News शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि राज ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा है कि राज्य सरकार रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल है। यही कारण है कि झारखंड के आठ लाख लोग दूसरे राज्यों में मजदूरी करने को मजबूर हैं।
'युवा शौक से पलायन नहीं करते'
ये युवा शौक से पलायन नहीं करते हैं। यह उनकी मजबूरी है। सुदेश शुक्रवार को अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के प्रशासनिक प्रतिनिधि गिरेंद्र प्रसाद समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इन लोगों ने भी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण
सदस्यता ग्रहण करनेवालों में निरोज करमाली, अशोक शर्मा, संजय कुमार, कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक कुमार, अवधेश कुमार, हेमदेव राणा, अनिल तिर्की, रोशन तिग्गा, अशोक ठाकुर, लखित कुमार आदि सम्मिलित हैं। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता रोशनलाल चौधरी तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें -