विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड बार काउंसिल चुनाव नतीजे घोषित: अभय चतुर्वेदी अध्यक्ष, रिंकू भगत उपाध्यक्ष

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:47 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 07:13 PM (IST)

झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष, रिंकू भगत उपाध्यक्ष और प्रशांत कुमार बीसीआई प्रतिनिधि चुने गए हैं।

रिंकू भकत उपाध्यक्ष और प्रशांत कुमार सिंह बने बीसीआई प्रतिनिधि।

रिंकू भकत उपाध्यक्ष और प्रशांत कुमार सिंह बने बीसीआई प्रतिनिधि।

HighLights

  1. अभय कुमार चतुर्वेदी झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए।

  2. रिंकू भगत ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

  3. प्रशांत कुमार सिंह बीसीआई प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए।

राज्य ब्यराे, रांची।  झारखंड राज्य बार काउंसिल के चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बुधवार को मतदान के बाद घोषित नतीजे में अभय कुमार चतुर्वेदी अध्यक्ष, रिंकू भगत उपाध्यक्ष और प्रशांत कुमार बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) के प्रतिनिधि चुने गए।

चुनाव में कुल 26 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में अभय कुमार चतुर्वेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीलेश कुमार को पांच मतों से पराजित किया। अभय कुमार चतुर्वेदी को 15 वोट मिले, जबकि निलेश कुमार को 10 वोट प्राप्त हुए।

इस पद के लिए पड़े मतों में एक वोट अवैध घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। इस पद पर रिंकू भकत ने 10 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव को नौ वोट मिले।

वहीं, मधुलता रानी को चार और अनिल कुमार महतो को दो वोट प्राप्त हुए। इस पद के लिए भी एक वोट अवैध घोषित किया गया। बार काउंसिल आफ इंडिया प्रतिनिधि पद के चुनाव में प्रशांत कुमार सिंह ने शानदार जीत दर्ज की।

उन्हें कुल 18 वोट मिले। वहीं, मनोज कुमार द्वितीय को सात और संजय कुमार विद्रोही को एक वोट प्राप्त हुआ। इस पद पर प्रशांत कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले स्पष्ट बढ़त बनाते हुए जीत हासिल की।

मतगणना के आंकड़े

इस चुनाव में स्टेट बार काउंसिल के कुल 26 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  • अध्यक्ष पद: एके चतुर्वेदी ने 15 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
  • उपाध्यक्ष पद: रिंकू भगत को 10 वोट मिले, जिसके आधार पर उन्हें उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
  • BCI सदस्य: प्रशांत सिंह ने सबसे मजबूत जनादेश हासिल करते हुए 18 वोट प्राप्त किए और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य चुने गए।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद राज्यभर के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने इस भरोसे के लिए सदस्यों का आभार जताया है और कहा है कि वे वकीलों के हित और बार काउंसिल की गरिमा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- सीजेआई के कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर अधिवक्ता संघ नाराज, आज झारखंड बार काउंसिल के लिए मतदान

यह भी पढ़ें- अलकतरा घोटाले के ट्रायल में देरी पर झारखंड हाई कोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार, एकीकृत बिहार का मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।