Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मंत्री आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल पहुंची ED ऑफिस, आमने-सामने बैठाकर की जा रही पूछताछ

    Updated: Thu, 09 May 2024 01:03 PM (IST)

    ED Raid in Ranchi झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के टेंडर कमीशन से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले मंत्री के नि ...और पढ़ें

    पूछताछ के सिलसिले में ईडी ऑफिस पहुंची संजीव लाल की पत्‍नी रीता।
    पूछताछ के सिलसिले में ईडी ऑफिस पहुंची संजीव लाल की पत्‍नी रीता।

    राज्‍य ब्‍यूरो, रांची। ED Raid in Jharkhand : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम (Alamgir Alam) के निजी सचिव संजीव लाल (Sanjeev Lal) की पत्नी रीता लाल (Rita Lal) ईडी (ED) कार्यालय पहुंची हुई हैं और उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पति संजीव कुमार लाल के सामने बिठाकर ईडी उनसे  पूछताछ कर रही है।

    ईडी की रिमांड पर संजीव व उनका नौकर

    गौरतलब है कि संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर आलम (Jahangir Alam) पिछले दो दिनों से ईडी की रिमांड पर हैं। पिछले तीन दिनों में इनसे व इनके करीबियों के ठिकानों से हो करीब 35 करोड़ की बरामदगी हो चुकी है। ईडी की छानबीन जारी है।

    रीता से कई पहलुओं पर होगी पूछताछ

    गौरतलब है कि आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने बुधवार से छह दिनों की रिमांड पर ले लिया है। दोनों को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा गया है।

    इधर ईडी ने संजीव की पत्नी रीता लाल को समन कर नौ मई को ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी सिलसिले में वह पहुंची हुई हैं।

    इस दौरान ईडी उनसे उनके पति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेगी कि इतने सारे रुपये कहां से आए, किसके जरिए आए, घर में किनका आना-जाना था, उन्‍हें खुद इस बारे में कितनी जानकारी है वगैरह। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें:

    कौन है जहांगीर आलम जिसके घर से ED को मिले करोड़ों ? MR से शुरू किया करियर; रांची में बन गया धन कुबेर

    रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, आलमगीर के PS संजीव कुमार लाल और नौकर जहांगीर आलम को किया गिरफ्तार