Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jharkhand: 12 मार्च को छत्तीसगढ़ से झारखंड पहुंचेगा अमन साहू, कारोबारी पर फायरिंग मामले में होगी पूछताछ

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 06:00 AM (IST)

    पुलिस के लिए अमन साहू सिरदर्द बन गया है। अमन साहू पर नकेल कसने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन अमन साहू आसानी से अपना गिरोह चला रहा है। अम ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. रांची समेत कई जिलों में अपराधियों की तलाश में चल रही है छापामारी
    2. अपराधियों का फोटो लेकर रांची पुलिस पहुंची जेल, कराया सत्यापन
    3. कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर चली थी गोली, फिलहाल स्थिति में सुधार

    जागरण संवाददाता, रांची। 12 मार्च को अमन साहू झारखंड आएगा। इसके बाद रांची पुलिस कोयला कारोबारी विपिन शर्मा पर फायरिंग करने के मामले में पूछताछ करेगी।

    विपिन को गोली मारने के तुरंत बाद ही अमन साहू गिरोह के द्वारा इस मामले की जिम्मेदारी ली गई थी। हालांक पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पा रही है कि विपिन पर हमला करने के पीछे किसका हाथ है।

    फुटेज के आधार पर पुलिस को आशंका थी कि इस घटना के पीछे अमन गिरोह का चंदन साहू शामिल है, लेकिन जांच की गई तो पता चला कि चंदन कई माह से जेल में बंद है।

    पुलिस ने विपिन का लिया बयान

    बरियातू थाना की पुलिस ने मेडिका में भर्ती विपिन मिश्रा का बयान लिया है। विपिन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह पौने 11 बजे घर से हजारीबाग जाने के लिए सरकारी अंगरक्षक भगवान महली, निजी अंगरक्षक अशोक तिवारी और चालक दीपक लकड़ा के साथ निकला था।

    टर्निंग पर एक चार पहिया वाहन की वजह से गाड़ी को रोका गया और उसी वक्त बाएं तरफ से दो लड़के पहुंचे और फायरिंग करने लगे। गोली शीशा तोड़ते हुए गर्दन और हाथ में लग गई। अंगरक्षक ने गाड़़ी का गेट खोला और बचाव में फार्यारंग की।

    इसके बाद दोनों युवक दौड़ते हुए अपने एक अन्य सहयोगी जो बाइक पर मौजूद था उसके साथ भाग निकले। अंगरक्षकों ने पीछा किया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आएं। जिन दोनों युवकों ने गोली चलाई उसमें एक युवक के बाल लंबे थे। वह साधारण कद का था।

    दूसरा युवक सफेद शर्ट में था, जो बाइक पर था उसने ब्लू रंग की शर्ट पहन रखी थी। तीनों युवकों की उम्र तीस वर्ष के आसपास होने की संभावना है। तीनों युवकों को अंगरक्षक और चालक देखकर पहचान सकते हैं।

    खबरें और भी

    पेटी कांट्रेक्ट पर अमन साहू की नजर

    • जेल में बंद अमन साहू की नजर अब पेटी कांट्रेक्ट पर है। अमन साहू कारोबारी और ठेकेदारों से अपने लोगों को पेटी कांट्रेक्ट दिलाने का प्रयास कर रहा है।
    • लोगों को पेटी कांट्रेक्ट दिलाकर अमन मोटी कमाई करने में लगा हुआ है। अमन साहू के खिलाफ रांची पुलिस के साथ-साथ एटीएस भी जांच कर रही है।
    • अमन साहू को बार-बार एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जाता है, ताकि वह अपने लोगों से सपंर्क नहीं कर पाए। जेल में रहने के बाद भी अमन आसानी से अपना गिरोह चला रहा है।

    कई जिलों में चल रही है छापामारी

    कारोबारी विपिन मिश्रा को गोली मारने वाले अपराधियों की तलाश में रांची पुलिस की टीम रांची और अन्य जिलों में लगातार छापामारी कर रही है।

    इस कांड का खुलासा करने के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में छह डीएसपी और 12 थानेदार को लगाया गया है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है।

    उनकी दूसरी तस्वीर भी पुलिस को मिल गई है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा करेगी।

    यह भी पढ़ें-

    Train News: टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें डिटेल

    नए परिसीमन के बाद झारखंड में बढ़ जाएगी लोकसभा की सीट, केंद्र की तैयारी पर CM हेमंत की पार्टी ने भी लिया अहम फैसला