यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'एंबुलेंस और स्कूल बसें जाम में नहीं फंसे' हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी; ट्रैफिक एसपी को दिया ये निर्देश
Traffic Jam In Ranchi झारखंड हाईकोर्ट में रांची की यातायात व्यवस्था पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया है कि एंबुलेंस और स ...और पढ़ें

HighLights
- रांची में 371 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 900 पद स्वीकृत- ट्रैफिक एसपी
- रिक्त पदों को भरने के लिए गृह विभाग को आवेदन दिया गया- ट्रैफिक एसपी
राज्य ब्यूरो, रांची। Traffic Jam In Ranchi झारखंड हाई कोर्ट ने रांची में ट्रैफिक व्यवस्था सुनवाई करते हुए नियुक्ति के संबंध में गृह सचिव से जवाब मांगा है। अदालत ने गृह सचिव से पूछा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के रिक्त पदों को भरने के लिए क्या कार्रवाई हो रही है।
पुलिसकर्मियों को वाहनों के स्पीड चेक करने वाले उपकरण, गलत पार्किंग में लगे वाहनों को उठाने के लिए टोइंग ट्रक आदि की व्यवस्था कब होगी?
एंबुलेंस एवं स्कूल बसों पर विशेष नजर रखें- अदालत
अदालत ने ट्रैफिक एसपी से कहा कि एंबुलेंस एवं स्कूल बसों पर विशेष नजर रखें ताकि वे जाम में नहीं फंसे। अदालत ने सुझाव दिया कि फिलहाल कुछ अतिरिक्त पुलिसकर्मी एवं होमगार्ड के जवानों की सहायता से ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।
ट्रैफिक एसपी की ओर से अदालत को बताया गया कि रांची में बेसमेंट में पार्किंग की जगह दुकानें खोल दी गई हैं, जिससे लोग सड़कों पर वाहन खड़ा कर देते हैं। सड़कों पर कई कट भी हैं, जहां गाड़ियां घूमती हैं, जिससे जाम की समस्या पैदा होती है।
रांची में 900 पद स्वीकृत, लेकिन 371 ट्रैफिक पुलिसकर्मी
ट्रैफिक एसपी ने बताया कि रांची में 371 ट्रैफिक पुलिसकर्मी हैं, जबकि 900 पद स्वीकृत हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए गृह विभाग को आवेदन दिया गया है।
ट्रैफिक एसपी ने यह भी बताया कि शहर में ट्रैफिक पोस्ट बनाने को लेकर रांची नगर निगम को पत्र लिखा गया है। शहर के चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे हैं। खराब होने पर उसे तुरंत बदला जाता है। बिना परमिट वाले ऑटो को जब्त किया जा रहा है।