Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चेक बाउंंस में अमीषा पटेल ने लगाई रांची सिविल कोर्ट में हाजिरी, कहा- झूठे हैं मुझ पर लगे सारे आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Mon, 10 Jul 2023 12:34 PM (IST)

    साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज गदर-2 मूवी के साथ-साथ चल रहे धोखाधड़ ...और पढ़ें

    अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में लगाई हाजिरी।
    अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में लगाई हाजिरी।

    जासं, रांची। चेक बाउंस मामले में आरोपित बाॅलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट में हाजिरी लगाई। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। अब अमीषा पटेल इस मामले में ट्रायल फेस करेंगी।

    पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था, जिसके बाद वह कोर्ट में उपस्थित हुईं। रांची के रहने वाले अजय सिंह के अमीषा पटेल ने फिल्मों में पैसे लगाने के नाम पर पैसे लिए थे। वापसी के दौरान उन्होंने जो चेक प्रदान किए वह बाउंस कर गए।

    जानें क्‍या है पूरा मामला

    मामला साल 2018 का है। उस दौरान अमीषा पटेल ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर झारखंड के फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। समझौते के अनुसार जब फिल्म जून, 2018 में रिलीज नहीं हुई, तो अजय ने अपने पैसे वापस मांगे।

    काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर, 2018 में ढाई करोड़ एवं 50 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने उन पर धोखाधड़ी का मुकदमा किया। अजय ने यह मामला अभिनेत्री और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ दायर किया।